फोटो गैलरी

Hindi Newsलातेहार में वज्रपात से सात घायल

लातेहार में वज्रपात से सात घायल

लातेहार के सदर प्रखंड के बारियातू जागीर गांव में सोमवार को भारी बारिश और वज्रपात से सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है। लातेहार और इसके...

लातेहार में वज्रपात से सात घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 12 Sep 2016 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

लातेहार के सदर प्रखंड के बारियातू जागीर गांव में सोमवार को भारी बारिश और वज्रपात से सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

लातेहार और इसके आसपास के इलाकों में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है। दो दिन पहले भी इन इलाकों में वज्रपात से दो-तीन लोग घायल हो गए थे। बारियातू के जागीर गांव में सुबह वज्रपात से घायल होने वालों में सनु भुइयां, रंजीत पासवान, दिलीप भुइयां, नंदनी कुमारी, जितेंद्र कुमार, पूरन पासवान और शंभु सिंह है। सभी लोग बारिश होने पर आंगनबाड़ी के बरामदे में जाकर छुपे थे। इसी दौरान महुआ के पेड़ पर वज्रपात हुआ जिससे सभी लोग घायल हो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें