फोटो गैलरी

Hindi Newsभरनो में जय गुरूदेव आश्रम में सत्संग

भरनो में जय गुरूदेव आश्रम में सत्संग

गुमला के भरनो प्रखंड मुख्यालय स्थित जय गुरुदेव आश्रम में नववर्ष की पहली रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में सिमडेगा, गुमला, चैनपुर, घाघरा, टोटो, बघिमा, बेड़ो, भरनो, सतीटोली, कुम्हरो, खरका...

भरनो में जय गुरूदेव आश्रम में सत्संग
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 01 Jan 2017 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

गुमला के भरनो प्रखंड मुख्यालय स्थित जय गुरुदेव आश्रम में नववर्ष की पहली रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में सिमडेगा, गुमला, चैनपुर, घाघरा, टोटो, बघिमा, बेड़ो, भरनो, सतीटोली, कुम्हरो, खरका सहित कई जगहों से सैकड़ों की संख्या में अनुयायी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

मुख्य अतिथि कोलकाता हुगली के जयगुरुदेव प्रवक्ता अमरनाथ ठाकुर द्वारा जयगुरुदेव बाबा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सामूहिक प्रार्थना से इसका उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा की मांसाहार का त्याग करो और सदा शाकाहारी अपनाओ। जीव हत्या कर किसी को अभी तक शांति नहीं मिली हैं। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए सत्संग को सफल बनाने में खुदी महली,झरी उरांव,बंधन उरांव, सोमा भगत, प्रभु ठाकुर, किसुन महली, अनूप महली, भोला समेत कई लोगों ने अहम भूमिका निभाई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें