फोटो गैलरी

Hindi Newsकोडरमा घाटी में रांची से पटना जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन घायल

कोडरमा घाटी में रांची से पटना जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन घायल

कोडरमा घाटी के नौवां माइल के समीप रांची से पटना जा रही चंद्रलोक ट्रेवल्स बस और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई यात्री रांची के भी हैं। घटना...

कोडरमा घाटी में रांची से पटना जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 17 Oct 2016 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

कोडरमा घाटी के नौवां माइल के समीप रांची से पटना जा रही चंद्रलोक ट्रेवल्स बस और ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई यात्री रांची के भी हैं। घटना 17 अक्तूबर की भोर की है।

बताया जाता है कि बस संख्या बीआर 01 पीबी 9275 रांची से पटना के लिए 16 अक्तूबर की रात चली थी। इसे पटना पहुंचने का समय सुबह छह बजे है। मगर कोडरमा में ही चार बज गए थे। देर होने के कारण चालक तेजी से बस चला रहा था। इस दौरान घाटी में ट्रक संख्या डब्ल्यूबी 23 बी सी 0462 से सीधी टक्कर हो गई।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें ट्रक के खलासी 28 वर्षीय मुकेश कुमार (पिता-नागेश्वर राय, पटना), यात्री रासपति देवी (30, पति-गुंजो, गुमला), विलासपति देवी (45, पति-योगी, गुमला), पूजा कुमारी (20, पिता-एसके लाल, रांची), सरिता कुमारी (31, पति-सहदेव कुजूर, रांची), शिखा कुमारी (20, पिता-सुनील कुमार गर्ग,रांची) और अंकिता (20, सुबोध चौधरी, रांची) शामिल हैं।

ट्रक खलासी युवक मुकेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है,जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया है। थाना प्रभारी आनंद मोहन सिंह ने बताया कि घायल महिला यात्री रासपति के बयान पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया घटना के बाद ट्रक और बस को जब्त कर लिया गया है।

घायलों में रांची और गुमला के यात्री भी शामिल

(फोटो: 3 में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक

4 में दुर्घटनाग्रस्त बस

5, 6 और 7 में घायल लोग)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें