फोटो गैलरी

Hindi Newsडीएवी खलारी में मनी रामकृष्ण परमहंस की जयंती

डीएवी खलारी में मनी रामकृष्ण परमहंस की जयंती

डीएवी स्कूल खलारी में संत रामकृष्ण परमहंस की जयंती हर्षोल्लास के साथ शनिवार को मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत हवन के साथ की गयी। इस अवसर पर प्राचार्य यू के पराशर ने कहा कि रामकृष्ण परमहंस आत्मा के...

डीएवी खलारी में मनी रामकृष्ण परमहंस की जयंती
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 18 Feb 2017 10:44 PM
ऐप पर पढ़ें

डीएवी स्कूल खलारी में संत रामकृष्ण परमहंस की जयंती हर्षोल्लास के साथ शनिवार को मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत हवन के साथ की गयी। इस अवसर पर प्राचार्य यू के पराशर ने कहा कि रामकृष्ण परमहंस आत्मा के परमतत्व के स्वामी थे। उनके गुरु भी परमतत्व के स्वामी थे। उन्होंने कहा कि परमहंस वह होता है जो सभी जीव में परम को देखता है। उन्होंने बच्चों को रामकृष्ण परमहंस जैसे महान संत के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मौके पर कुमार गौरव , अंकित हर्ष और पीयूष कुमार ने भी अपने विचार रखे। मंच संचालन खुशी कुमारी ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें