फोटो गैलरी

Hindi Newsरांची में जन्मे हैं पुणे सुपर जाइंट्स के राहुल त्रिपाठी, कांके में है ननिहाल

रांची में जन्मे हैं पुणे सुपर जाइंट्स के राहुल त्रिपाठी, कांके में है ननिहाल

राहुल त्रिपाठी के नाना श्याम त्रिपाठी (अब स्वर्गीय) जब भी राहुल को लेकर रांची की किसी दुकान में जाते, राहुल हर खिलौने को दरकिनार करते हुए एक ही जिद करता- मुझे बैट और बॉल चाहिए। अन्य किसी भी खिलौने...

रांची में जन्मे हैं पुणे सुपर जाइंट्स के राहुल त्रिपाठी, कांके में है ननिहाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 06 May 2017 02:22 AM
ऐप पर पढ़ें

राहुल त्रिपाठी के नाना श्याम त्रिपाठी (अब स्वर्गीय) जब भी राहुल को लेकर रांची की किसी दुकान में जाते, राहुल हर खिलौने को दरकिनार करते हुए एक ही जिद करता- मुझे बैट और बॉल चाहिए। अन्य किसी भी खिलौने में उसकी रुचि नहीं होती। ढाई तीन साल की उम्र में ही उसके बल्ला पकड़ने का अंदाज काबिले तारीफ था। यह बात श्याम त्रिपाठी के पुत्र मधु त्रिपाठी (राहुल के मामा) ने शुक्रवार को हिन्दुस्तान के साथ साझा की।

जिस राहुल त्रिपाठी का जिक्र मधु त्रिपाठी कर रहे हैं, वह इन दिनों आईपीएल में धमाल मचा रहा है। राहुल का जन्म दो मार्च 1991 में रांची में हुआ था। अब राहुल महाराष्ट्र में रहते हैं और वहीं से क्रिकेट भी खेलते हैं। लेकिन उनका अपने मामा के घर रांची आना-जाना लगा रहता है। इसी फरवरी में वह रांची आए हुए थे।

आईपीएल 10 में अब तक झारखंडी क्रिकेटर कोई खास प्रभाव नहीं डाल सके हैं। पर रांची में जन्में राहुल ने सबको प्रभावित किया है। दिलचस्प यह है कि राहुल पुणे सुपर जाइंट्स टीम के न तो महंगे खिलाड़ी हैं और न नियमित सदस्य ही थे। मयंक अग्रवाल को चोट लगने पर उन्हें मौका मिला और उन्होंने नौ मैचों में 352 रन ठोंक डाले हैं। पुणे से ही रांची के महेंद्र सिंह धौनी और जमशेदपुर के जसकरण सिंह भी खेल रहे हैं। राहुल को केवल 10 लाख में पुणे ने खरीदा था जो कि आईपीएल में दी जानेवाली सबसे कम रकम है।

राहुल के मामा मधु त्रिपाठी कांके के पास रहते हैं। उन्होंने बताया कि राहुल बचपन से क्रिकेट का दीवाना था। क्रिकेट को लेकर उसकी चाहत ढाई साल की उम्र से दिखने लगी थी। इतना ही नहीं जब भी घर में उसकी कोई फोटो लेता तो वो हमेशा बैट हाथ में लिए ही फोटो खिंचवाता। उसकी बचपन की सारी तस्वीर ऐसी ही है। उसने नर्सरी की पढ़ाई बर्दवान कंपाउंड स्थित होली क्रॉस मान्टेसरी स्कूल में की। राहुल 25 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं।आईपीएल के नौ मैचों में ठोके 352 रनआईपीएल में पहली बार पुणे सुपर ज्वाइंट्स टीम का हिस्सा बने राहुल अबतक नौ मैचों खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने अपने बल्ले से कुल 352 रन जड़े हैं। इसमें कोलकाता के खिलाफ 93 रनों की पारी उनकी अबतक की सबसे शानदार पारी है। उन्हें पुणे सुपर ज्वाइंट्स ने दी ओपनिंग की जिम्मेदारी दी है। वह महाराष्ट्र के लिए रणजी ट्राफी खेलते हैं। 26 मैचों में 1243 रन और तीन शतक शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें