फोटो गैलरी

Hindi Newsशिक्षा मंत्री का आवास घेरने जा रहे परियोजना कर्मियों को पुलिस ने रोका

शिक्षा मंत्री का आवास घेरने जा रहे परियोजना कर्मियों को पुलिस ने रोका

शिक्षा मंत्री का आवास घेरने जा रहे झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मियों को पुलिस ने धुर्वा स्थित मत्स्य निदेशालय के पास रोक दिया। बुधवार को लगभग एक हजार से अधिक परियोजना कर्मी सड़क के किनारे धरना पर बैठ...

शिक्षा मंत्री का आवास घेरने जा रहे परियोजना कर्मियों को पुलिस ने रोका
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Oct 2016 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

शिक्षा मंत्री का आवास घेरने जा रहे झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मियों को पुलिस ने धुर्वा स्थित मत्स्य निदेशालय के पास रोक दिया। बुधवार को लगभग एक हजार से अधिक परियोजना कर्मी सड़क के किनारे धरना पर बैठ गए। दिन के 2:30 बजे शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने वार्ता के लिए बुलाया।

मंत्री ने कहा कि शिक्षा से जुड़े विभिन्न संगठनों के हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री ने 23 अक्तूबर को समीक्षा बैठक बुलाई है। इस बैठक में परियोजना कर्मियों की मांगों को रखा जाएगा। मंत्री ने कहा कि जल्द से जल्द मांगें पूरी की जाएंगी। वार्ता में परियोजना कर्मी संघ के राजीव शरण, रवि कुमार, सचिन कुमार, रतन भूषण श्रीवास्तव और निशि प्रभा शामिल थे। मंत्री से वार्ता के बाद वे वापस शिक्षा परियोजना कार्यालय के समीप धरना पर बैठ गए। आज राजभवन मार्च झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कर्मी संघ गुरुवार को जयपाल सिंह स्टेडियम से राजभवन तक मार्च निकालेगा। संघ के अध्यक्ष राजीव शरण ने बताया कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगा। संघ की मांगों में छठे वेतनमान के आधार पर परिलब्धि का निर्धारण करना और परियोजना कर्मियों को सामुहिक बीमा और चिकित्सा बीमा का लाभ देना शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें