फोटो गैलरी

Hindi Newsरांची पुलिस ने गिरफ्तार हथियार सप्लायर को भेजा जेल

रांची पुलिस ने गिरफ्तार हथियार सप्लायर को भेजा जेल

हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार तीन आरोपियों को सुखदेवनगर नगर पुलिस ने रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जेल जानेवालों में हिंदपीढ़ी निवासी बबलू खान और आसिफ अहमद उर्फ गोल्डन और बरियातू...

रांची पुलिस ने गिरफ्तार हथियार सप्लायर को भेजा जेल
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 08 May 2017 12:22 AM
ऐप पर पढ़ें

हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार तीन आरोपियों को सुखदेवनगर नगर पुलिस ने रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जेल जानेवालों में हिंदपीढ़ी निवासी बबलू खान और आसिफ अहमद उर्फ गोल्डन और बरियातू निवासी निरंजन कुमार शामिल है। सुखदेवनगर पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को रातू रोड दुर्गा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया था।

इन आरोपियों के पास से पुलिस ने हथियार व 40 राउंड 315 की गोली बरामद किया था। डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि आरोपी निरंजन के पास हथियार का लाइसेंस है। इसी आधार पर वह दुकान से गोली खरीद कर अवैध रूप से अपराधियों को बिक्री करता था। तीनों अभियुक्तों के खिलाफ सुखदेवनगर थाना में कांड संख्या 230-17 दर्ज किया गया है।

निरंजन व बबलू का है आपराधिक रिकार्ड

गिरफ्तार बबलू खान और निरंजन कुमार का पूर्व से अपराधिक रिकार्ड रहा है। गोंदा में हुए डकैती कांड में बबलू खान जेल जा चुका है। वहीं निरंजन कुमार धोखाधड़ी मामले में पंडरा ओपी से जेल जा चुका है। लाइसेंस रद करने की अनुशंसानिरंजन कुमार हथियार के लाइसेंस का गलत उपयोग कर रहा था। लाइसेंस के आधार पर गोली खरीदकर अधिक मूल्य में अपराधिक संगठन को बेचता था। पुलिस उसके हथियार का लाइसेंस रद करने की अनुसंशा करेगी। डीएसपी ने कहा कि अपराधिक छवि वाले को हथियार का लाइसेंस नहीं देने का भी आग्रह किया जाएगा। अवैध रूप से हथियार की सप्लाई करने वाला निरंजन कल्याण विभाग में चालक के रूप में कार्यरत है। वहीं बबलू खान कोर्ट में मुंशी के रूप में काम करता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें