फोटो गैलरी

Hindi Newsविश्वविद्याल अधिकारी एक दिन पीजी हॉस्टल में बिताएं: पीजी रूसू

विश्वविद्याल अधिकारी एक दिन पीजी हॉस्टल में बिताएं: पीजी रूसू

रांची विश्वविद्यालय पीजी छात्र संघ ने पीजी ब्वायज हॉस्टल की जर्जर स्थिति सुधारने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है। पीजी छात्र संघ अध्यक्ष तनुज खत्री ने कहा हॉस्टल की...

विश्वविद्याल अधिकारी एक दिन पीजी हॉस्टल में बिताएं: पीजी रूसू
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 15 Apr 2017 02:55 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची विश्वविद्यालय पीजी छात्र संघ ने पीजी ब्वायज हॉस्टल की जर्जर स्थिति सुधारने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है। पीजी छात्र संघ अध्यक्ष तनुज खत्री ने कहा हॉस्टल की स्थिति देखकर लगता है कि निर्माण के बाद से यहां कोई काम नहीं हुआ है। अभी की स्थिति देखकर लगता है कि हॉस्टल की छत कभी भी गिर सकती है। शुक्रवार को पीजी छात्रसंघ पदाधिकारी पीजी बॉयज हास्टल का जायजा लेने पहुंचे थे। हॉस्टल के छात्रों को बाहर जाकर नहाना पड़ता है। हॉस्टल के मेस का भी बुरा हाल है। सुरक्षा का कोई बंदोबस्त नहीं है, गेट भी टूटा हुआ है। तनुज खत्री ने मांग की कि विश्वविद्यालय के अधिकारीगण एक दिन हॉस्टल में गुजारें और एक समय मेस का खाना खाकर बताएं। तभी उनको छात्रों की परेशानी का अहसास होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें