फोटो गैलरी

Hindi Newsसड़क दुर्घटना में नालंदा के मुखिया की मौत, दो घायल

सड़क दुर्घटना में नालंदा के मुखिया की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय राजर्माग दो के चौपारण सियरकोनी घाटी में बुधवार के रात स्कार्पियों घाटी में 30 फीट गड्ढे में गिर गयी। गाड़ी पर सवार बिहार के नालंदा जिले में बेन थाना के रामा पंचायत मुखिया धनजंय प्रसाद 35...

सड़क दुर्घटना में नालंदा के मुखिया की मौत, दो घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 15 Dec 2016 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय राजर्माग दो के चौपारण सियरकोनी घाटी में बुधवार के रात स्कार्पियों घाटी में 30 फीट गड्ढे में गिर गयी। गाड़ी पर सवार बिहार के नालंदा जिले में बेन थाना के रामा पंचायत मुखिया धनजंय प्रसाद 35 वर्ष पिता सूर्यदेव प्रसाद की मौत घटना स्थल पर हो गई। मृतक ग्राम लक्ष्मी विगहा के रहने वाले थे और अपनी स्कार्पियों संख्या बीआर 21पी/1516 से कोलकता से नालंदा जा रहे थे। साथ में नालंदा के ही थाना परवलपुर के चालक मुकुट प्रसाद पिता महेन्द्र सिंह और साथ में धमेन्द्र कुमार पिता रामनारायण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास पुलिस बल के साथ स्कार्पियों को घाटी से निकाल कर थाना लाया और घायलों का सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। डॉ एचडी सिंह प्राथमिक इलाज के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया। थाना में घटना का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें