फोटो गैलरी

Hindi Newsरामगढ़ में मुकेश और विनय बने रोटरी रामगढ़ सेंट्रल के अध्यक्ष

रामगढ़ में मुकेश और विनय बने रोटरी रामगढ़ सेंट्रल के अध्यक्ष

रामगढ़ में रोटरी रामगढ़ सेंट्रल की सत्र 2017- 18 के लिए मुकेश अग्रवाल और सत्र 2018-19 के लिए विनय अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया है। उक्त निर्णय लेते हुए रोटरी रामगढ़ सेंट्रल की बुधवार की रात होटल ट्रीट...

रामगढ़ में मुकेश और विनय बने रोटरी रामगढ़ सेंट्रल के अध्यक्ष
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 22 Dec 2016 11:56 PM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़ में रोटरी रामगढ़ सेंट्रल की सत्र 2017- 18 के लिए मुकेश अग्रवाल और सत्र 2018-19 के लिए विनय अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया है। उक्त निर्णय लेते हुए रोटरी रामगढ़ सेंट्रल की बुधवार की रात होटल ट्रीट में बैठक हुई। इसमें रोटरी के पदाधिकारी और कार्यकारिणी समिति के सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में दोनों अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। सत्र 2017-18 के चुनाव अधिकारी डॉ एनडी सहाय ने पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की। अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुबोध पांडेय, सचिव विवेक अग्रवाल, सह सचिव अरविंद गोयल, कोषाध्यक्ष पंकज बगड़िया, क्लब निदेशक विकास बसंल, संतोष तिवारी, क्लब प्रशिक्षक डॉ अनुप कुमार सिन्हा, विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ शरद जैन, दीपक मेवाड़ और उमेश अग्रवाल को बनाया गया है। मौके पर निर्वाचित दोनों अध्यक्षों ने सदस्यों को क्लब और समाज हित में कार्य करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक गतिविधियों को अधिक से अधिक लाभुकों तक पहुंचाने का विशेष प्रयास किया जाएगा। दोनों अध्यक्षों के प्रति देवेंद्रपाल सिंह, गौतम जालान, राजेश अग्रवाल, डॉ रेनू सिन्हा, रोजी तिवारी, अजय जैन, विशाल वासुदेवा, दिनेश पोद्दार, वीरू मानेक, विवेक अजमेरा सहित अन्य सदस्यों ने पूर्ण विश्वास जताया। साथ ही क्लब की सेवा मार्ग पर निरंतर चलते रहने का पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में क्लब के तमाम सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी सुबोध पांडेय ने दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें