फोटो गैलरी

Hindi Newsफसल सूखने से परेशान हैं कैरो के किसान

फसल सूखने से परेशान हैं कैरो के किसान

लोहरदगा कैरो प्रखंड के सैकड़ों किसान नंदिनी नहर में पानी नहीं आने के कारण फसल सूखने की चिंता से हलकान हैं। इस वर्ष अच्छी बारिश होने के कारण नंदिनी डैम में लबालब पानी है। नहर में पानी आने की उम्मीद से...

फसल सूखने से परेशान हैं कैरो के किसान
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 24 Nov 2016 08:44 PM
ऐप पर पढ़ें

लोहरदगा कैरो प्रखंड के सैकड़ों किसान नंदिनी नहर में पानी नहीं आने के कारण फसल सूखने की चिंता से हलकान हैं। इस वर्ष अच्छी बारिश होने के कारण नंदिनी डैम में लबालब पानी है। नहर में पानी आने की उम्मीद से सैकड़ों वैसे किसानों ने भी सब्जियों की खेती लगा दी, जो पहले पानी के अभाव में खेती नहीं किया करते थे। नहर मरम्मत का काम पूरा हो चुका है। तीन महीने पहले तक पानी भी बहा करता था। दायीं और बायीं नहर का काम अधर में है, जिसके कारण बीच की नहर में भी पानी रोक दिया गया है। एक सप्ताह में नहर में पानी नहीं आया तो पचास लाख से अधिक की फसल बर्बाद हो जाएगी।

कैरो, उतका, नरौली, सुकुरहुटू आदि गांवों के हजारों किसान परेशान हैं। नहर सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सह किसान दीपेश्वर पांडेय, शरत कुमार विद्यार्थी, बुधवा उरांव, विवेक महतो, खलील अंसारी, बानेश्वर राम, जगदीश यादव आदि ने कहा कि नहर सवा करोड़ की लागत से बन रहा है। यासीन कंस्ट्रक्शन काम कर रहा है। फंड रिलीज नहीं होने के कारण काम बंद है। किसान प्रशासन और विभाग द्वारा इस बिंदु पर कोई ध्यान नहीं देने से क्षुब्ध हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें