फोटो गैलरी

Hindi Newsसिमडेगा में जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित

सिमडेगा में जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित

हॉकी इंडिया द्वारा 10 जनवरी से तमिलनाडु में आयोजित होने वाली सातवीं सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता को लेकर राज्य हॉकी टीम के लिए मंगलवार छह दिसंबर को खिलाड़ियों का चयन किया गया। एसएस बालिका...

सिमडेगा में जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 06 Dec 2016 04:44 PM
ऐप पर पढ़ें

हॉकी इंडिया द्वारा 10 जनवरी से तमिलनाडु में आयोजित होने वाली सातवीं सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता को लेकर राज्य हॉकी टीम के लिए मंगलवार छह दिसंबर को खिलाड़ियों का चयन किया गया।

एसएस बालिका स्कूल स्थित एस्ट्रोटर्फ मैदान में चयन ट्रायल के आधार पर 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो हॉकी संघ द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगी और उसके बाद अंतिम 18 खिलाड़ियों का चयन होगा, जो उक्त प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। मंगलवार को राज्य हॉकी टीम के लिए कल्याणी किंडो, अंजना डुंगडुंग, रोपनी कुमारी, शम्मी बाड़ा, प्रीति कुल्लु, दीप्ति कुल्लु, दीप्ति टोप्पो, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, प्रिया डुंगडुंग, अनिषा डुंगडुंग, रजनी केरकेट्टा, सुबानी भेंगरा, प्रमिला कुमारी, इलिसबा सांगा, शिल्पी केरकेट्टा, अचिता केरकेट्टा, प्रमोदनी लकड़ा, रानी कुमारी, अंजली, काजल, एलिन और सबिता कुमारी का चयन किया गया। मौके पर हॉकी संघ रांची के सचिव जयंत केरकेट्टा, जिला हॉकी के महासचिव मनोज कोनबेगी, कोच प्रतिमा बरवा, करुणा पूर्ति, अमिता रंजना मिंज, सरिता लकड़ा, पुखरीसियुस टोप्पो आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें