फोटो गैलरी

Hindi Newsहिनू-डोरंडा में बंद का ज्यादा असर नहीं

हिनू-डोरंडा में बंद का ज्यादा असर नहीं

हिनू और डोरंडा क्षेत्र में झारखंड बंद का खास असर नहीं पड़ा। रविवार और छुट्टी होने के कारण सड़कों पर कम वाहन चले। ऑटो भी कम नजर आए। सिटी बसें नहीं चलीं। डोरंडा और हिनू क्षेत्र में कांग्रेसी...

हिनू-डोरंडा में बंद का ज्यादा असर नहीं
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 24 Oct 2016 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

हिनू और डोरंडा क्षेत्र में झारखंड बंद का खास असर नहीं पड़ा। रविवार और छुट्टी होने के कारण सड़कों पर कम वाहन चले। ऑटो भी कम नजर आए। सिटी बसें नहीं चलीं। डोरंडा और हिनू क्षेत्र में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बंद के समर्थन में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया।

बिरसा चौक, हिनू, डोरंडा में पैदल मार्च कर बंद का समर्थन किया। दिन में 10.30 बजे डोरंडा के झंडा चौक पर डोरंडा पुलिस ने सभी समर्थकों को हिरासत में ले लिया। पैदल मार्च में आलोक दुबे, किशोर शाहदेव, मदन मोहन शर्मा समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें