फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड चैंबर का चुनाव आज, दंगल में टीम आरडी-विनय आमने-सामने

झारखंड चैंबर का चुनाव आज, दंगल में टीम आरडी-विनय आमने-सामने

झारखंड चैंबर की नई कार्यकारिणी के लिए खड़े प्रत्याशियों की किस्मत 25 सितंबर को मतपेटी में बंद हो जाएगी। हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस बार चुनाव में 42...

झारखंड चैंबर का चुनाव आज, दंगल में टीम आरडी-विनय आमने-सामने
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 24 Sep 2016 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड चैंबर की नई कार्यकारिणी के लिए खड़े प्रत्याशियों की किस्मत 25 सितंबर को मतपेटी में बंद हो जाएगी। हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस बार चुनाव में 42 प्रत्याशी खड़े हैं। इनमें से 21 का चुनाव होना है। एक टीम का नेतृत्व विनय अग्रवाल और दूसरी टीम का आरडी सिंह कर रहे हैं। शनिवार को दोनों टीमों ने मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए अभियान चलाया। जनसंपर्क, पदयात्रा के साथ-साथ एसएमएस, व्हाट्सएप, फेसबुक का भी सहारा लिया। मतपत्रों की गिनती 26 सितंबर को चैंबर भवन में होगी। संथाल परगना क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार बाजला और ओम प्रकाश छावछरिया के बीच मुकाबला होगा।

टीम विनय के प्रत्याशी

आनंद गोयल, अनिल गाड़ोदिया, आशीष भाटिया, अश्विनी राजगढ़िया, दीनदयाल वर्णवाल, डॉ रवि भट्ट, कुणाल अजमानी, मनीष सर्राफ, मुकेश पांडेय, प्रवीण जैन (छाबड़ा), राहुल मारू, राम बांगड़, रंजीत गाड़ोदिया, संजय जोहर, शंभू चुरीवाला, सोनी मेहता, तुलसी पटेल, वरूण जालान, विमल फोगला, विनय अग्रवाल, विवेक टिबड़ेवाल।

टीम आरडी के प्रत्याशी

आदित्य मल्होत्रा, अमरजीत गिरधर, अनिल अग्रवाल, अंजली जैन, चंद्रकांत गोपालका, गौतम कुमार, जय प्रकाश सिंघानिया, काशी कनोई, किशोर मंत्री, महेंद्र ठक्कर, पंकज चौधरी, प्रदीप जैन, प्रेमचंद श्रीवास्तव (लाला जी), पूजा धाधा, आरडी सिंह, राहुल साबू, राजेश खेमका, राकेश मुरारका, श्रवण कुमार, सन्नी नारंग, सुरेश चंद्र अग्रवाल।

युवाओं की भी धमक

इस बार चैंबर चुनाव में युवाओं की भी धमक दिख रही है। पहली बार दोनों टीमों से सात-सात नए सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में युवा हैं। इसी तरह दोनों टीम से तीन महिलाएं हैं। तीन बुजुर्ग पहली बार मैदान में हैं।

चुनावी गणित

मतदान स्थल : मारवाड़ी भवन

मतदान : सुबह 9 से शाम 5 बजे

मतदाता : 2,790

बूथ : 30

कंप्यूटर : 18

टीम आरडी की प्राथमिकताएं

उद्योग जगत के साथ व्यवसायियों की समस्याएं उठाना और निराकरण का प्रयास करना।

जीएसटी के प्रावधानों का गहराई से अध्ययन कर उसे व्यवसायियों के हित में बनवाने का प्रयास करना।

चैंबर को केंद्र और राज्य सरकार की सभी महत्वपूर्ण ईकाइयों में प्रतिनिधित्व दिलाना।

झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने में सरकार का सहयोग करना।

स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सुझाव देने में ‘स्पेशल सेल का गठन करना।

झारखंड की रेल सेवा को उच्चस्तरीय बनाने और नई रेल सेवा के लिए निरंतर प्रयास कर कार्यान्वित करना।

देश के विकसित और अग्रणी राज्यों की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर राज्य सरकार को सुझाव देना और निरंतर संपर्क में रहना।

सदस्यों के लिए एक डाटा बैंक तैयार कर व्यापारियों को सरकारी प्रावधानों से अवगत कराने और प्रशिक्षण देने के लिए अलग सेल बनाना।

टीम विनय की प्राथमिकताएं

चैंबर के राज्यस्तरीय प्रारूप को मजबूत करते हुए राष्ट्रीय पहचान देना।

जीएसटी के प्रावधानों को उद्योग और व्यापार हित में सरल-सहल करवाकर लागू करवाना।बिजली वितरण व्यवस्था प्रोफेशन संस्थानों के हाथ में देकर सुव्यवस्थित करना।

खनिज और अयस्क आधारित उद्योग में विगत वर्षों में आई परेशानियों का समाधान करवाना।

महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए तमाम तरह के वैधानिक प्रयास करना।

राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कानून व्यवस्था को मजबूत करवाना और पुलिस रिफोर्म लागू कराने का प्रयास करना।

कृषि को उद्योग का दर्जा दिलवाना और कृषि उपज आधारित उद्योग लगवाना।

उर्जा नियामक आयोग की तर्ज पर उद्योग और व्यापार नियामक आयोग के गठन का प्रयास करना।

उद्योग लगाने के लिए लैंड बैंक और इंडस्ट्रीय पार्क बनाने के लिए सरकार पर दबाव बनाना।

वार्षिक आमसभा में गिनाईं उपलबि्धयां

झारखंड चैंबर की वार्षिक आमसभा

24 सितंबर को चैंबर भवन में हुई। इसमें 156 सदस्य उपस्थित थे। अध्यक्ष पवन शर्मा ने दो करोड़ तक के टर्नओवर वाले व्यापारियों को एसेसमेंट से मुक्त करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। राज्य सरकार द्वारा पीसीसी में नए उद्यमियों के आवेदनों को मंजूर करने, नगर निगम में लंबित नक्शों को पुराने बायलॉज से पास करने, श्रम कानूनों को सरल बनाने, प्रदूषण बोर्ड द्वारा निर्धारित समय पर कंसेंट जारी करने के निर्णय के लिए राज्य सरकार का आभार जताया। अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं।

महासचिव ने रखीं गतिविधियां

महासचिव विनय अग्रवाल ने कार्यकाल की गतिविधियां सदस्यों के बीच रखीं और अनुमोदन मांगा। बताया कि चैंबर राज्य के व्यावसायिक और औद्योगिक विकास को लेकर सदैव चिंतित रहा है। हमेशा प्रयास रहा है कि किसी भी व्यवसायी को परेशानी नहीं हो। कोषाध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया ने लेखा-जोखा पेश किया। सत्र 2016-17 के लिए मेसर्स जेएन अग्रवाल एंड कंपनी को ऑडिटर बनाया गया।

इन प्रस्तावों पर चर्चा

सभा में चिरकुंडा चैंबर, संथाल परगना चैंबर, गिरिडीह चैंबर, सिंहभूम चैंबर, पश्चिमी सिंहभूम चैंबर, बोकारो से भेजे गए प्रस्तावों पर चर्चा हुई। वहां से संबद्ध संस्थाओं को चैंबर की कार्यकारिणी समिति-क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ने, चैंबर का कार्यकाल दो वर्ष करने, बोकारो-धनबाद-गिरिडीह को मिलाकर एक अन्य नये प्रमंडल का गठन करने का प्रस्ताव था। सर्वसम्मति से आनेवाली कार्यकारिणी समिति को इस मुद्दे ईओजीएम आयोजित कर संविधान संसोधन पर विचार करने का निर्देश दिया गया।

इनफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन

चैंबर भवन के भूतल में नवनिर्मित ‘रामलाल जी मिनोचा इनफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन भी हुआ। व्यवसायी विजय मिनोचा ने झारखंड चैंबर को भूतल में इस ऑफिस के लिए करीब डेढ़ सौ वर्गफीट जमीन दान में दे दी है। कार्यक्रम के बाद उपस्थित व्यवसायियों ने अशोक नागपाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें