फोटो गैलरी

Hindi Newsरांची में झाविमो की महिला मोर्चा ने घड़ा जुलूस निकाला

रांची में झाविमो की महिला मोर्चा ने घड़ा जुलूस निकाला

राजधानी में पेयजल संकट समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर झाविमो महिला मोर्चा ने सोमवार को घड़ा जुलूस निकाला। महिलाएं सिर पर खाली घड़े के साथ जयपाल सिंह स्टेडियम से जुलूस निकालकर अलबर्ट एक्का चौक पहुंचीं।...

रांची में झाविमो की महिला मोर्चा ने घड़ा जुलूस निकाला
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 22 May 2017 10:44 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी में पेयजल संकट समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर झाविमो महिला मोर्चा ने सोमवार को घड़ा जुलूस निकाला। महिलाएं सिर पर खाली घड़े के साथ जयपाल सिंह स्टेडियम से जुलूस निकालकर अलबर्ट एक्का चौक पहुंचीं। मौके पर सरकार विरोधी नारे लगाए। इसका नेतृत्व महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष शोभा यादव कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार को नागरिकों की समस्याओं से कुछ लेना-देना नहीं है। एक ओर जनता पानी के लिए तरस रही है। वहीं दूसरी ओर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए रैयतों से जबरन जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है। पेयजल आपूर्ति के नाम पर हर साल करोड़ रुपए पानी की तरह बहाए जा रहे हैं, लेकिन समस्या ज्यों-की-त्यों बनी हुई है। जमीन अधिग्रहण का विरोध करने पर झाविमो के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव को जेल में डाल दिया गया।

उन्होंने कहा कि राज्य की विधि-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। रोज कहीं न कहीं हत्याएं हो रही हैं। जमशेदपुर, सरायकेला और गढ़वा में दर्जनभर लोगों की हत्या कर दी गई। उन्होंने सरकार से पेयजल संकट शीघ्र दूर करने, प्रदीप यादव को अविलंब रिहा करने, जमीन अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की। मौके पर सम्पती देवी, लवली मिश्रा, गीता नायक, सहिषा परवीन सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें