फोटो गैलरी

Hindi Newsरामगढ़ में आठ वर्षीय बच्चे को मार डाला, हत्यारा सहित चार पुलिस हिरासत में

रामगढ़ में आठ वर्षीय बच्चे को मार डाला, हत्यारा सहित चार पुलिस हिरासत में

रामगढ़ के वार्ड नं 4 कोयरीटोला (तेलीटोला) से लापता आठ वर्षीय अरविंद मुंडा उर्फ नेपाली की हत्या का सुराग मिल गया। इसे लेकर बच्चे के पिता प्रवीण मुंडा ने 27 सितंबर को थाना में लापता होने का मामला दर्ज...

रामगढ़ में आठ वर्षीय बच्चे को मार डाला, हत्यारा सहित चार पुलिस हिरासत में
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 28 Sep 2016 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़ के वार्ड नं 4 कोयरीटोला (तेलीटोला) से लापता आठ वर्षीय अरविंद मुंडा उर्फ नेपाली की हत्या का सुराग मिल गया। इसे लेकर बच्चे के पिता प्रवीण मुंडा ने 27 सितंबर को थाना में लापता होने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस को दिए आवेदन में कुछ लोगों को नामजद किया गया था। नामजद लोगों पर बच्चे को लापता करने का आरोप रहा। उसी आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु की।

पुलिस नामजद लोगों को पकड़ कर थाना लाई। पूछताछ के क्रम में पुलिस हिरासत में बाजारटाड़ निवासी शंभुसाव पिता रामजीत साव टूट गया। उसने बालक अरविंद की हत्या कर दामोदर में फेंक देने की बात कबूल कर ली। पुलिस को शंभु साव ने बताया है कि बच्चे की मां सरिता से प्रेम संबंध है। आठ वर्ष का अरविंद मुडा उसका बेटा है। प्रेमी को किसी और का बच्चा रहना नागवार गुजरता था। उसने बच्चे की मां को पहले ही कह दिया था कि बच्चा को मार देंगे। इसे सरिता महज धमकी समझती थी। घटना का किया खुलासा शंभु ने हत्या करने की घटना का खुलासा किया। बताया कि 25 सितंबर की शाम बच्चा अरविंद अपने मुहल्ले में खेल रहा था। बच्चा उसे पहले से पहचानता था। बच्चे को आइसक्रीम खिलाने के बहाने साथ ले लिया। बाइक पर अपने साथी आकाश राम के साथ बच्चे को लेकर दामोदर के पुराना पुल पर पहुंचा। तब बारिश हो रही थी आसपास सन्नाटा रहा। शंभु साव ने अचानक बच्चें का गला दबा कर उठाया और पुल से नीचे दोमादर में फेंक दिया। पुलिस हत्या के आरोप में शंभु साव, बच्चे की मां सरीता, अाकाश, अरुण राम को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा कैलाश साव जो बच्चे के हत्यारे के साथ जाते देखा था उसे भी थाने पर रखा है। थाना प्रभारी सच्चिदा प्रसाद सिंह ने कहा कि दामोदर में तलाशी के बाद अब तक शव नहीं मिला है। बाढ़ के प्रवाह में बच्चे का शव बह गया होगा। हत्यारे सहित सहयोगियों पर मामला दर्ज हो रहा है। फांसी लगाने का प्रयास विफल हत्या के मुख्य आरोपी ने हाजत में ही फांसी लगाने का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने विफल करते हुए शंभु को हाजत से बाहर कस्टडी में रखा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें