फोटो गैलरी

Hindi Newsहैदरनगर में दुर्गा पूजा के उल्लास में खोए लोग

हैदरनगर में दुर्गा पूजा के उल्लास में खोए लोग

पलामू के हैदरनगर में लोग दुर्गा पूजा के उत्सव में खो गए हैं। विभिन्न पंडालों की समिति के सदस्यों ने कई कार्यक्रमों के साथ दुर्गा पूजा की तैयारी की है। श्रीराममंदिर प्रागंण चौक बाजार हैदरनगर के...

हैदरनगर में दुर्गा पूजा के उल्लास में खोए लोग
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 07 Oct 2016 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

पलामू के हैदरनगर में लोग दुर्गा पूजा के उत्सव में खो गए हैं। विभिन्न पंडालों की समिति के सदस्यों ने कई कार्यक्रमों के साथ दुर्गा पूजा की तैयारी की है।

श्रीराममंदिर प्रागंण चौक बाजार हैदरनगर के प्रशाल में छह अक्तूबर की रात संरक्षक संतोष कुमार सिंह, अध्यक्ष संतन चौधरी, सचिव नंदलाल प्रसाद, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, व्यवस्था प्रमुख दिलीप जायसवाल ने विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला परिषद के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के साथ तैयारियों की समीक्षा की। अध्यक्ष ने कहा कि शहर के अला शुक्रबाजार, बड़ा शिवालय, मठ पर, बहेरा, बिलासपुर आदि सभी पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। नौ अक्तूबर को दीप दान संधि पूजा होगी। 8 से 10 अक्तूबर को रात नौ बजे से यूडीसी की ओर से जल उठा सिंदूर, मोरध्वज, राजा भ्रतरी नाटक का मंचन होगा। 11 अक्तूबर की शाम हाई स्कूल के मैदान में रावण का पुतला दहन के साथ ही प्रतिमा का नगर भ्रमण होगा। रात 10 बजे विसर्जन किया जाएगा। इसके साथ ही बिलासपुर में मानय यज्ञ, भगवत कथा, कीर्तन मंडली के भक्तिमय संगीत से पूरा क्षेत्र गुंजायमान है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें