फोटो गैलरी

Hindi Newsसीएम आवास के समक्ष प्रदर्शन की समीक्षा

सीएम आवास के समक्ष प्रदर्शन की समीक्षा

झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक संघर्ष समिति के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन की तैयारी के मुद्दे पर रविवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष विनोद कुमार...

सीएम आवास के समक्ष प्रदर्शन की समीक्षा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Oct 2016 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक संघर्ष समिति के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन की तैयारी के मुद्दे पर रविवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। सीएम का घेराव और प्रदर्शन 25 अक्टूबर को रांची में होगी। बैठक में संघ की विभिन्न मांगों पर भी चर्चा की गई।

उनकी मांगों में वित्त विभाग के आदेश को निरस्त करने, क्षेत्रीय स्थापना के सभी विभागों के लिपिकों की नियुक्ति और प्रोन्नति नियमावली में एकरूपता, निम्नवर्गीय लिपिक को एसीपी और एमएसीपी का लाभ देने सहित अन्य शामिल हैं।

मौके पर दशरथ राम, अशोक कुमार सिन्हा, श्रीराम निवास सिंह, विमलेश कुमार, संजय कुमार, किशोरी प्रसाद, राजेंद्र राम, मनोज कुमार, विनय कुमार, धीरज कुमार पाठक, तारा कुजूर सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें