10 अक्तूबर से बेमियादी हड़ताल पर जाएंगे गुमला के बिजलीकर्मी
झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ गुमला अचंल की बैठक सात सितंबर को रौनियार धर्मशाला में आयोजित हुई। रांची एरिया बोर्ड के अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा की अध्यक्षता वाले इस बैठक को श्रमिक संघ के...
झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ गुमला अचंल की बैठक सात सितंबर को रौनियार धर्मशाला में आयोजित हुई। रांची एरिया बोर्ड के अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा की अध्यक्षता वाले इस बैठक को श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय और महामंत्री अमित कश्यप और विजय सिंह ने संबोधित किया। बैठक में मानव दिवस कर्मियों की समस्या पर चर्चा करते हुए अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर 10 अक्तूबर से हड़ताल में जाने का निर्णय लिया।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि झारखंड विकास निगम लिमिटेड द्वारा मानव दिवस कर्मियों को एपीएफ ईएसआई सुरक्षा संबंधी उपस्कर एवं पूर्ण भुगतान की अधिसूचना जारी होने के बाद भी कर्मियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके खिलाफ हड़ताल की जाएगी। महामंत्री अमित कश्यप ने कहा कि उर्जा विकास निगम के अंदर कुल सात हजार कर्मी विभिन्न श्रेणी में कार्यरत है। इसमें साढे तीन हजार मानव दिवस कर्मी ,जो सप्लाई से लेकर ट्रांसमिशन तक कार्यभार संभाले हुए हैं। बावजूद उन्हे सुविधाओं से वंचित रखा गया है। अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है, तो वे लोग 10 अक्तूबर से अनश्चिकिालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक में मोहन साहू, शशि लोहरा, विनोद महली, राजकुमार उरांव, रामेश्वर साहू, विकास कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।