फोटो गैलरी

Hindi Newsदो साल में देश-राज्य ने रिकार्ड तरक्की की : सुदर्शन भगत

दो साल में देश-राज्य ने रिकार्ड तरक्की की : सुदर्शन भगत

भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा जिला इकाई ने 24 दिसंबर को समाहरणालय मैदान में केंद्र और राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर विकास पर्व मनाया। दिवंगत नेता दंपती काजल और अनीता दत्ता सभागार के रूप में मंच...

दो साल में देश-राज्य ने रिकार्ड तरक्की की : सुदर्शन भगत
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 24 Dec 2016 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा जिला इकाई ने 24 दिसंबर को समाहरणालय मैदान में केंद्र और राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर विकास पर्व मनाया। दिवंगत नेता दंपती काजल और अनीता दत्ता सभागार के रूप में मंच बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजमोहन राम ने की।

पर्व की शुरुआत तुलसी पौधे पर जल समर्पण के साथ हुई। मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि दोनों सरकारों के दो वर्ष पूरे करने पर देख रहे हैं कि झारखंड और देश तरक्की के नए आयाम गढ़े हैं। गुमला के जारी प्रखंड का नाम परमवीर अल्बर्ट एक्का पर रखकर सरकार ने यह जताया है कि हम शहीदों के सम्मान में तत्पर हैं। रघुवर सरकार आदिवासियों को वनाधिकार पट्टा देने का नियम पारित किया। आदिवासी विकास परिषद बनाया। विलुप्तप्राय जनजातियों के लिए विशिष्ट इंडिया रिजर्व बटालियन-एसआईआरबी बनाने की स्वीकृति दी। इसमें करीब 2500 पद स्वीकृत किये गए हैं। सभी जाति-धर्म और समुदाय के विकास के लिए भाजपा नेतृत्व वाली मोदी और रघुवर सरकार कृत संकल्पित है। हाइवे पेट्रोलिंग, ऑनलाइन प्राथमिकी और भूमि सुधार सहित अन्य सुविधाएं नागरिकों तक पहुंचाई जा रही हैं। स्थानीयता के आधार पर हर क्षेत्र में नियुक्तियां हो रही हैं। झारखंड में एक लाख से अधिक नियुक्तियां आनेवाले समय में होने जा रही हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान किये गए वायदे को पूरा करने का भरोसा एक बार फिर दिलाया। मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर ने कहा कि झारखंड की भाजपा सरकार विकास की दौड़ में काफी आगे निकल रही है। गुजरात,आंध्र, छत्तीसगढ़ के बाद झारखंड का नाम आने लगा है। भाकिमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास विकास की गाड़ी को ऊंचाई पर ले जा रहे हैं। हजारीबाग में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना कर केंद्र सरकार ने झारखंड के किसानों को तोहफा दिया है। पार्टी जिलाध्यक्ष राजमोहन राम ने कहा कि बहुमत की सरकार ने दिखा दिया कि संगठन और सत्ता के बीच तरक्की कितनी तेज गति से की जा सकती है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश में आर्थिक तरक्की शुरू हो गई है। प्रदेश संगठन मंत्री सुबोध सिंह ने कहा कि सरकार के दो सालों में विकास गांव, ग्रामीण, महिला, पुरुष, युवक-युवतियों के साथ एसटी-एससी और समाज के अंतिम घर तक पहुंचाने का काम किया है। आज काले धन को लेकर लोग हाय तौबा मचा रहे हैं। उन्हीं के बाथरूम और बिछावनों से नोट पकड़ा रहे हैं। विकास पर्व को सधनू भगत, भिखारी भगत, राकेश प्रसाद, ब्रजबिहारी प्रसाद, राजकिशोर महतो, सीताराम शर्मा, बिंदेश्वर उरांव, श्रीचंद प्रजापति, कलावती देवी, अशोक खत्री, पंकज लाल गुप्ता, मनीर उरांव, बजरंग उरांव, सूरज मोहन साहू, नवीन कुमार टिंकू, त्रिवेणी दास, उमेश कांस्यकार, बालकृष्णा सिंह आदि ने संबोधित किया। मौके पर संगठन के अधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें