फोटो गैलरी

Hindi Newsशीतलहर से सिहरा झारखंड

शीतलहर से सिहरा झारखंड

झारखंड में शीतलहर ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में कड़ाके की ठंड जनजीवन को सिहर रही है। रांची, गिरिडीह और बोकारो में शीतलहर चल रही है।गुरुवार को राजधानी स्थित कांके का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री...

शीतलहर से सिहरा झारखंड
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 15 Dec 2016 09:44 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में शीतलहर ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में कड़ाके की ठंड जनजीवन को सिहर रही है। रांची, गिरिडीह और बोकारो में शीतलहर चल रही है।गुरुवार को राजधानी स्थित कांके का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां का तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे आ गया है।

बोकारो, गिरिडीह समेत अन्य जिलों में शीतलहर चलने की संभावना व्यक्त की गई है और गिरिडीह में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री तक दर्ज की गई। गिरिडीह और बोकारो में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे है। चाइबासा, जमशेदपुर में तीन और रांची तथा डालटनगंज में न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री कम है। राजधानी समेत अन्य शहरों का तापमान 10.0 डिग्री से नीचे चल रहा है। गुरुवार की सुबह झारखंड पर कुहासा का कम प्रभाव रहा। इससे आसमान साफ है। शुष्क और हिमालय की सर्द हवाओं का रुख झारखंड की ओर है। आनेवाले पांच दिनों में राज्य में मौसम बदलाव के कोई लक्षण नहीं हैं।

और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के वैज्ञानिक आरएस शर्मा के अनुसार गुरुवार को राज्य में कुहासा का प्रकोप कुछ कम रहा। लेकिन देश के पश्चिमोत्तर हिस्से से आनेवाली ठंडी हवाओं के रुख से रात में कनकनी बढ़ गई है। गिरिडीह,ब बोकारो, रांची, चाईबासा, जमशेदपुर, डालटनगंज में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार को राज्य का अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 27.4डिग्री और गिरिडीह में न्यूनतम 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। उनके मुताबिक राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें