फोटो गैलरी

Hindi Newsनगर निगम गेट पर ताला जड़ कर्मचारियों ने ठप किया कामकाज

नगर निगम गेट पर ताला जड़ कर्मचारियों ने ठप किया कामकाज

नगर निगम हल्द्वानी में कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार के चलते कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। स्टाफ ने लगातार दूसरे दिन मुख्य गेट पर ताला जड़कर अपनी नाराजगी जाहिर की। संगठन ने राज्य सरकार की ओर से विशेष...

नगर निगम गेट पर ताला जड़ कर्मचारियों ने ठप किया कामकाज
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 25 Jan 2017 08:12 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम हल्द्वानी में कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार के चलते कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। स्टाफ ने लगातार दूसरे दिन मुख्य गेट पर ताला जड़कर अपनी नाराजगी जाहिर की। संगठन ने राज्य सरकार की ओर से विशेष ग्रांट की रकम जारी नहीं करने पर नाराजगी जताई है।

नगर निगम कर्मचारियों ने राज्य सरकार के साथ ही नगर निगम प्रबंधन पर कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वेतन नहीं मिलने के चलते उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते सभी कर्मचारियों ने एक साथ हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। उधर निगम बंद रहने से हाउस टैक्स फॉर्म वितरण, कर वसूली के अलावा सभी तरह के कामकाज ठप रहे। फरियादी गेट बंद देख लौटते रहे। नगर निगम के नियमित कर्मचारियों को चार माह और अनुबंधित कर्मचारियों को सात माह से वेतन नहीं मिला है। इस पर नगर आयुक्त केके मिश्र ने बताया कि कुछ तकनीकी खामियों के कारण वेतन जारी करने में देरी हुई। उन्होंने सोमवार तक वेतन जारी करने का आश्वासन दिया है।

------

फोटो

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें