फोटो गैलरी

Hindi Newsगौलारेंज के जंगल में लगी आग

गौलारेंज के जंगल में लगी आग

तराई पूर्वी वन प्रभाग के जंगल में गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। जिससे वन्य जीवों के साथ ही वन संपदा को भी खासा नुकसान पहुंच रहा है।जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब...

गौलारेंज के जंगल में लगी आग
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 14 Apr 2017 01:31 AM
ऐप पर पढ़ें

तराई पूर्वी वन प्रभाग के जंगल में गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। जिससे वन्य जीवों के साथ ही वन संपदा को भी खासा नुकसान पहुंच रहा है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौलारेंज मोटाहल्दू, बेरीपड़ाव क्षेत्र के जंगल में आग लग गई। जिससे जंगल का एक किमी से अधिक का क्षेत्र जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान वन दारोगा धर्मानंद पाठक, वन आरक्षी भुवन तिवारी, राजन सिंह, चंदन सिंह खाती, मोहन शर्मा, जयदीप जोशी समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें