फोटो गैलरी

Hindi Newsयहां क्लिक कर जानिए खीरी जिले की विधानसभा सीटों का हाल

यहां क्लिक कर जानिए खीरी जिले की विधानसभा सीटों का हाल

वर्ष 2012 के चुनाव से पहले खीरी जिले में सात सीटें हुआ करती थीं। वर्ष 2012 में सीटों को बढ़ाकर आठ कर दिया गया। पलिया और कस्ता नई सीट बनीं। पहले कस्ता की जगह पैला सीट हुआ करती थी। हैदराबाद सीट का...

यहां क्लिक कर जानिए खीरी जिले की विधानसभा सीटों का हाल
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 11 Nov 2016 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्ष 2012 के चुनाव से पहले खीरी जिले में सात सीटें हुआ करती थीं। वर्ष 2012 में सीटों को बढ़ाकर आठ कर दिया गया। पलिया और कस्ता नई सीट बनीं। पहले कस्ता की जगह पैला सीट हुआ करती थी।

हैदराबाद सीट का नाम बदलकर उसे गोला कर दिया गया। राजनीतिक लिहाज से वर्ष 2012 में सपा को सबसे ज्यादा सीटें मिलीं। सपा को चार, बसपा को तीन और भाजपा को एक सीट मिली। इस बार भी आठ सीटों पर चुनाव है, जानिए खीरी जिले का सियासी मिजाज।

विधानसभा सीट=लखीमपुर सदर सामान्य
विजेता-( 2012)=उत्कर्ष वर्मा-सपा (82,713)
उपविजेता (2012)=ज्ञान बाजपेयी-बसपा (44,720)
कुल वोटर=362942
पुरुष=195818
महिला=167105 

2017 के रण के लिए लखीमपुर सदर से सपा ने उत्कर्ष वर्मा को उम्‍मीदवार बनाया है तो बसपा ने शशिधर मिश्र पर दांव लगाया है। भाजपा ने अभी प्रत्‍याशी की घोषणा नहीं की है। 

विधानसभा सीट-गोला (सामान्य)  
विजेता-( 2012)-विनय तिवारी-सपा (82,439)
उपविजेता (2012)-अरविंद गिरि-बसपा (63,110)
कुल वोटर=3,39,533
पुरुष=183261
महिला=156258

2017 के रण के लिए सपा ने विनय तिवारी को चेहरा बनाया है तो बसपा ने बीटू पटेल को प्रत्‍याशी बनाया है। भाजपा और कांग्रेस ने ने अभी प्रत्‍याशी की घोषणा नहीं की है। 

विधानसभा सीट-पलिया (सामान्य)  
विजेता-( 2012)=रोमी साहनी-बसपा (55,460)
उपविजेता (2012)=केजी पटेल-सपा (49,541)

कुल वोटर=3,17,171
पुरुष=1,73,342
महिला=1,43,801

समाजवादी पार्टी ने अनीता यादव को उम्‍मीदवार बनाया है तो बसपा ने मैदान में डा: वीके अग्रवाल को उतारा है। पिछली बार यहां से बसपा से जीते रोमी साहनी इस बार भाजपा खेमे में हैं। हालांकि अभी प्रत्‍याशी कौन होगा, इस बाबत फैसला नहीं हुआ है। कांग्रेस ने भी प्रत्‍याशी की घोषणा नहीं की है। 

विधानसभा सीट-निघासन (सामान्य)  
विजेता-( 2012)-अजय मिश्र टेनी-भाजपा (75,005)
उपविजेता (2012)-डॉ. आरए उस्मानी-सपा (43,966)
उपचुनाव 
विजेता-( 2014 उपचुनाव)-केजी पटेल-सपा 
उपविजेता ( 2014 उपचुनाव)-रामकुमार वर्मा-भाजपा

कुल वोटर=3,17,586
पुरुष=170879
महिला=1,46,699

समाजवादी पार्टी ने केजी पटेल तो बसपा ने जीएस सिंह को उम्‍मीदवार बनाया है। भाजपा और कांग्रेस अभी प्रत्‍याशी घोषित नहीं कर सके हैं। 

विधानसभा सीट-श्रीनगर ( सुरक्षित)  
विजेता-( 2012)-रामसरन-सपा (69,776)
उपविजेता (2012)=श्रीपाल भार्गव-बसपा (37,898)
कुल वोटर=2,84,214
पुरुष=1,53,438
महिला-1,30,769

समाजवादी पार्टी ने रामसरन पर तो बसपा ने डा: अजय सरोज पर दांव खेला है। 
भाजपा और कांग्रेस ने अभी प्रतयाशी घोषित नहीं किया है। 

विधानसभा सीट-धौरहरा (सामान्य)  
विजेता-( 2012)-शमशेर बहादुर-बसपा (64,139)
उपविजेता (2012)=यशपाल चौधरी-सपा (63,094)
कुल वोटर-3,06,534
पुरुष=166421
महिला-1,40088

समाजवादी पार्टी नेे यशपाल चौधरी को प्रत्‍याशी बनाया है तो बसपा ने विधायक शमशेर बहादुर को ही बरकरार रखा है। 

विधानसभा सीट-कस्ता ( सुरक्षित)  
विजेता-( 2012)-सुनील कुमार-सपा (88,548)
उपविजेता (2012)-=सौरभ सिंह-बसपा (61,677)
कुल वोटर=2,86,795
पुरुष=154576

समाजवादी पार्टी के सुनील कुमार विधानसभा चुनाव में प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करेंंगे तो बसपा से राजेश भार्गव प्रत्‍याशी होंगे। भाजपा और कांग्रेस अभी प्रत्‍याशी घोषित नहीं कर सके हैं। 

विधानसभा सीट-मोहम्मदी (सामान्य)  
विजेता-( 2012)-बाला प्रसाद अवस्थी-बसपा (57,737)
उपविजेता (2012)=इमरान-सपा (46,393)
कुल वोटर=303133
पुरुष=165,458
महिला=137670

सपा से डॉ. आरए उस्मानी चुनाव लड़ेंगे तो बसपा से दाउद अहमद। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्‍याशी घोषित होने बाकी हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें