फोटो गैलरी

Hindi Newsनंदा देवी पर्वतमाला का नजारा देखने चंडाक पहुंच रहे हैं लोग

नंदा देवी पर्वतमाला का नजारा देखने चंडाक पहुंच रहे हैं लोग

समुद्र तल से 1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चण्डाक से सोरघाटी बेहद सुंदर दिखाई दे रही है। हिमालय में बर्फबारी के बाद यहां से नंदा देवी पर्वतमाला का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।...

नंदा देवी पर्वतमाला का नजारा देखने चंडाक पहुंच रहे हैं लोग
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 10 Mar 2017 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

समुद्र तल से 1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चण्डाक से सोरघाटी बेहद सुंदर दिखाई दे रही है। हिमालय में बर्फबारी के बाद यहां से नंदा देवी पर्वतमाला का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद पर्यटन स्थल चंडाक सैलानियों के आकर्षक का केंद्र बना है। इन दिनों नंदा देवी, पंचाचूली और हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद चंडाक से मनोरम दृश्य दिख रहा है, जिसे देखने के लिए हर रोज सैलानी और स्थानीय लोग पहुंच रहे हैं। नंदा देवी पर्वत मालाएं और पांच किलोमीटर से अधिक परिधि में फैली पंचाचूली की चोटियां चंडाक से बेहद आकर्षक दिख रही हैं। मुनस्यारी भी पहुंच रहे हैं पर्यटकमुनस्यारी। हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के बाद यहां भी बड़ी संख्या में हिमालय दर्शन को पर्यटक पहुंच रहे हैं। जिससे होटल व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। नोटबंदी के बाद से परेशान होटल व्यापारियों के लिए बर्फबारी वरदान साबित हो रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें