फोटो गैलरी

Hindi Newsमुनस्यारी में दो दिनों में 3.5 डिग्री चढ़ा पारा

मुनस्यारी में दो दिनों में 3.5 डिग्री चढ़ा पारा

मौसम साफ रहने के बाद अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार और सोमवार को मौसम के साफ रहने के बाद मुनस्यारी के तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को 2.5 डिग्री...

मुनस्यारी में दो दिनों में 3.5 डिग्री चढ़ा पारा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 13 Feb 2017 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

मौसम साफ रहने के बाद अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार और सोमवार को मौसम के साफ रहने के बाद मुनस्यारी के तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सोमवार को 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ मुनस्यारी का अधिकतम 16.4 और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भी मुनस्यारी के तापमान में 1.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। पिथौरागढ़ के तापमान में 0.15 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज गई। जबकि रविवार को 0.3 बढ़ोत्तरी के साथ अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धारचूला का तापमान दो दिनों से स्थिर बना हुआ है। रविवार और सोमवार को धारचूला का अधिकतम 24.8 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें