फोटो गैलरी

Hindi Newsपिथौरागढ़ में निजी स्कूलों के मनमानी के खिलाफ हिजांम ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ में निजी स्कूलों के मनमानी के खिलाफ हिजांम ने किया प्रदर्शन

सीमांत जनपद में निजी स्कूलों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए हिजामं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन को निजी स्कूलों की तरफ से मनमाने तरीके से शुल्क लेने पर प्रभावी रोक नहीं...

पिथौरागढ़ में निजी स्कूलों के मनमानी के खिलाफ हिजांम ने किया प्रदर्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Mar 2017 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सीमांत जनपद में निजी स्कूलों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए हिजामं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन को निजी स्कूलों की तरफ से मनमाने तरीके से शुल्क लेने पर प्रभावी रोक नहीं लगाने पर उग्र आंदोलन की धमकी दी गई।शनिवार को हिन्दू जागरण मंच के जिलाअध्यक्ष सोनम पाण्डेय के नेतृत्व में हिजामं के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। हिजांम के जिलाध्यक्ष सोनम पाण्डेय ने कहा निजी स्कूलों की मनमानी नहीं रोकी गई तो परिणाम गंभीर होंगे। कहा कि अभिभावकों की जेब में डाका डाल रहे , स्कूलों के खिलाफ प्रशासन मौन बना हुआ है। कहा कि पुन: प्रवेश के नाम पर मोटी फीस इन स्कूलों में ली जा रही है। गरीब बच्चों के लिए निर्धारित सीटों में उन्हें मानकों के अनुसार प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।किताबें,ड्रेस व अन्य सामग्री भी स्कूल या स्कूल की तरफ से निर्धारित दुकानों से लेने के लिए बाध्य किया जा रहा है। कई अन्य हिजांम के नेताओं ने कहा कि एनसीईआरटी की तरफ से निर्धारित पुस्तकें भी इन विद्यालयों में नहीं लगाई जा रही हैं। बाद में उन्होंने एडीएम को अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें