फोटो गैलरी

Hindi Newsपेयजल मंत्री प्रकाश पंत आज पिथौरागढ़ में

पेयजल मंत्री प्रकाश पंत आज पिथौरागढ़ में

प्रदेश के पेयजल, संसदीय और वित्त मंत्री प्रकाश पंत केबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार जनपद भ्रमण पर आ रहे है। एंचाली में कार्यकर्ता पंत का फूल-मालाओं के साथ स्वागत करेंगे। प्रकाश पंत के स्वागत में...

पेयजल मंत्री प्रकाश पंत आज पिथौरागढ़ में
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 02 Apr 2017 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के पेयजल, संसदीय और वित्त मंत्री प्रकाश पंत केबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार जनपद भ्रमण पर आ रहे है। एंचाली में कार्यकर्ता पंत का फूल-मालाओं के साथ स्वागत करेंगे। प्रकाश पंत के स्वागत में कार्यकर्ता एंचोली से जिला मुख्यालय तक वाहन रैली निकालेंगे। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह वल्दिया ने कहा कि दोपहर 2 बजे से सम्पूर्णानंद पार्क में स्वागत कार्यक्रम होगा। कहा कि शाम 6 बजे पंत उत्सव गृह टकाना में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वल्दिया ने कहा कि सोमवार को पंत विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद शाम को नगर में लोगों से मिलेंगे। 5 और 6 अप्रैल को पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें