फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस कार्यकर्ता ने भाजपा जिला महामंत्री के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

कांग्रेस कार्यकर्ता ने भाजपा जिला महामंत्री के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

धारचूला में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता जीवन सिंह ने भाजपा के जिला महामंत्री महेंद्र बुदियाल पर चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता के...

कांग्रेस कार्यकर्ता ने भाजपा जिला महामंत्री के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 14 Feb 2017 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

धारचूला में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता जीवन सिंह ने भाजपा के जिला महामंत्री महेंद्र बुदियाल पर चुनाव प्रचार के दौरान मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। भाजपाई रिपोर्ट लिखे जाने से नाराज हैं। उन्होंने इस मामले में थाने का घेराव कर शीघ्र मुकदमा वापस लेने की मांग की है। कांग्रेसी नेता जीवन सिंह की तरफ से स्थानीय थाने में भाजपा महामंत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसकी जानकारी के बाद भाजपाई भड़क गए। वे भाजपा जिलाध्यक्ष धन सिंह धामी के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे और हंगामा काटा। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक नबियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रतयाशी के इशारे पर भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसे वापस नहीं लिया गया तो वे शांत नहीं बैठेंगे। इधर भाजपा महामंत्री बुदियाल ने मारपीट के आरोपों को खारिज किया है। कहा है कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने उनको जाति सूचक शब्द के साथ गाली गलौच की। इस मामले में उनकी तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो परिणाम गंभीर होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें