फोटो गैलरी

Hindi Newsहवलदार बहादुर सिंह का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

हवलदार बहादुर सिंह का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

मणिपुर में तैनात हवलदार बहादुर सिंह गर्ब्याल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। लोगों ने नम आंखो से देश के वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। जवान के अंतिम दर्शन को सैकड़ों की संख्या में लोग...

हवलदार बहादुर सिंह का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 27 Jan 2017 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मणिपुर में तैनात हवलदार बहादुर सिंह गर्ब्याल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। लोगों ने नम आंखो से देश के वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। जवान के अंतिम दर्शन को सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। आसाम राइफल मणिपुर में तैनात 48 वर्षीय बहादुर सिंह की बुधवार को ड्यूटी के दौरान हृदय गति रूकने से मौत हो गई थी। मणिपुर से पहुंचे आसाम राइफल के नायक सुबेदार भगवान सिंह ने बताया कि बहादुर सिंह मणिपुर मुख्य कैंप से 10 किमी दूर बालकोट में तैनात थे। बहादुर सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने पर हैलीकॉप्टर भी बुलाया गया। लेकिन प्राथमिक उपचार के दौरान ही जवान का निधन हो गया। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पेतृक गांव गर्ब्यांग लाया गया। जहां से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। वीर जवान के अंतिम दर्शन को भारी भीड़ जुटी। उनका पार्थिव शरीर काली नदी स्थित शमशान घाट लाया गया। जहां कुमाऊं स्काउट के ओसी कर्नल मिश्रा, कैप्टन प्रियवंत सागवान, हवलदार नरेंद्र सिंह नायक गोकरण सिंह, कोतवाल अजय शाह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। शवदाह स्थल में कुमाऊं स्काउट सहित पुलिस जवानों ने उन्हें सलामी दी। जिसके बाद उनका पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पदम श्री मोहन सिंह गुंज्याल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें