गंगोलीहाट में एक मकान में आकाशीय बिजली गिरी, एक महिला झुलसी
क्षेत्र में बीती रात तेज बारिश के साथ दुगई आगर में आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान एक महिला भी घायल हो गई। तहसील के दुगईआगर में बीती देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से नवीन...
क्षेत्र में बीती रात तेज बारिश के साथ दुगई आगर में आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान एक महिला भी घायल हो गई। तहसील के दुगईआगर में बीती देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से नवीन चंद्र जोशी पुत्र दयाशंकर जोशी का पक्का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय घर में मौजूद नवीन की पत्नी कलावती जोशी (65) आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। आकाशीय बिजली गिरने से महिला के चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। घटना के बाद परिजन उसे यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां से महिला को हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इधर राजस्व उपनिरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम ने मकान को हुई क्षति का जायजा लिया।