फोटो गैलरी

Hindi Newsपौड़ी में दो शावक मिले घायल

पौड़ी में दो शावक मिले घायल

गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा और पौड़ी रेंज में दो गुलदार शावक घायल अवस्था में मिले हैं। पोखड़ा रेंज में दो महीने के शावक का वन महकमे ने उपचार शुरू कर दिया है। पोखड़ा रेंज के चड़गाड़ में मिला...

पौड़ी में दो शावक मिले घायल
Mon, 05 Jun 2017 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा और पौड़ी रेंज में दो गुलदार शावक घायल अवस्था में मिले हैं। पोखड़ा रेंज में दो महीने के शावक का वन महकमे ने उपचार शुरू कर दिया है। पोखड़ा रेंज के चड़गाड़ में मिला शावक पैर में चोट लगने के कारण घायल हो गया। रेंज अधिकारी रजनीश लोहनी ने बताया है कि शावक का उपचार चल रहा है। वहीं दूसरी ओर पौड़ी रेंज के केवर्स में करीब डेढ़ साल का शावक सूअर के हमले में घायल हो गया। वनाधिकारियों के मुताबिक शिकार के लिए आपसी संघर्ष में यह गुलदार घायल हो गया। डीएफओ गढ़वाल रमेश चंद्र ने बताया कि इस गुलदार को उपचार के लिए चिड़ियापुर भेज दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें