फोटो गैलरी

Hindi Newsराज्य में आज छह घंटे नहीं देख पाएंगे केबल टीवी

राज्य में आज छह घंटे नहीं देख पाएंगे केबल टीवी

बिहार में शुक्रवार दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक केबल का प्रसारण बंद रहेगा। इस कारण पटना के तीन लाख समेत पूरे राज्य के 10 लाख घरों में केबल प्रसारण बंद रहेगा। यह बात बिहार केबल टीवी ऑपरेटर एसोसिएशन...

राज्य में आज छह घंटे नहीं देख पाएंगे केबल टीवी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 29 Dec 2016 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में शुक्रवार दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक केबल का प्रसारण बंद रहेगा। इस कारण पटना के तीन लाख समेत पूरे राज्य के 10 लाख घरों में केबल प्रसारण बंद रहेगा। यह बात बिहार केबल टीवी ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार नीलेश ने कही।

गुरुवार को आर ब्लॉक स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने मनोरंजन कर 15 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए कर दिया है। ऐसे में सूबे के 12 हजार केबल ऑपरेटरों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस कारण आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा। सचिव ने चेतावनी दी कि अगर इस कदम के बाद भी सरकार नहीं मानी तो 8 जनवरी से केबल ऑपरेटर बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने बताया कि मनोरंजन कर बढ़ने के कारण ट्राई के 130 रुपए के पैकेज (100 चैनल) केबल ऑपरेटर दिखा नहीं पाएंगे। एसोसिएशन के प्रकाश कुमार ने बताया कि बिहार की तुलना में झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात जैसे राज्यों में मनोरंजन कर काफी कम है। केबल ऑपरेटरों को सरकार द्वारा रियायत नहीं मिलनी दुर्भाग्यपूर्ण है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें