नीतीश कुमार आज यूपी में
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को उत्तर प्रदेश जाएंगे। वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत के बड़ौत में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति का अनावरण करेंगे। साथ ही वहां आयोजित एक...
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को उत्तर प्रदेश जाएंगे। वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत के बड़ौत में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति का अनावरण करेंगे। साथ ही वहां आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि सीएम पटना से विमान से बागपत पहुंचेंगे। वहां से वे बड़ौत जाएंगे। बड़ौत में चौधरी चरण सिंह की मूर्ति के अनावरण के बाद वे जनसभा में शामिल होंगे। उसके बाद वे दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार को सीएम पटना पहुंचेंगे। राजनीतिक गलियारे में चल रही चर्चाओं के अनुसार जदयू अध्यक्ष और रालोद नेता अजीत सिंह के साथ होने वाली यह सभा यूपी के विस चुनाव में नया समीकरण प्रस्तुत करेगी। दोनों दलों के एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना है।