फोटो गैलरी

Hindi Newsपटना जिला जज बने पटना हाई कोर्ट के नया रजिस्टार जेनरल

पटना जिला जज बने पटना हाई कोर्ट के नया रजिस्टार जेनरल

पटना जिला जज बीबी पाठक(बिधु भूषण पाठक)को हाईकोर्ट का नया महानिबंधक नियुक्त किया गया है। मुख्य न्यायाधीश न्यायधीश राजेन्द्र मेनन ने उन्हें महानिबंधक नियुक्त किया है। तत्कालीन महानिबंधक प्रकाश चन्द्र...

पटना जिला जज बने पटना हाई कोर्ट के नया रजिस्टार जेनरल
Sat, 20 May 2017 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

पटना सिविल कोर्ट का जिला जज कृष्ण कुमार त्रिपाठी को बनाया गया है। त्रिपाठी अभी पूर्वी चंपारण के जिला जज हैं। वहीं, पटना जिला जज बीबी पाठक(बिधु भूषण पाठक)को हाईकोर्ट का नया महानिबंधक नियुक्त किया गया है।

मुख्य न्यायाधीश न्यायधीश राजेन्द्र मेनन ने उन्हें महानिबंधक नियुक्त किया है। तत्कालीन महानिबंधक प्रकाश चन्द्र जयसवाल को हाईकोर्ट का जज बनाए जाने से महानिबंधक का पद रिक्त हो गया था। इस आशय की अधिसूचना जारी की गई है। वहीं, पूर्वी चंपारण के जिला जज कृष्ण कान्त त्रिपाठी को पटना सिविल कोर्ट का नया जिला जज बनाया गया है। जबकि परिवार न्यायालय पटना के प्रधान न्यायधीश कृष्णा शंकर सिंह सेंगर को पूर्वी चंपारण मोतिहारी के नए जिला जज का दायित्व सौंपा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें