फोटो गैलरी

Hindi Newsटैक्स वसूलने के लिए बढ़ेंगे कर्मचारी

टैक्स वसूलने के लिए बढ़ेंगे कर्मचारी

नगर निगम क्षेत्र में टैक्स वसूलने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए नगर विकास विभाग से कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति होगी। मंगलवार को नगर विकास विभाग में हुई बैठक में यह निर्णय लिया...

टैक्स वसूलने के लिए बढ़ेंगे कर्मचारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 15 Nov 2016 10:11 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम क्षेत्र में टैक्स वसूलने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए नगर विकास विभाग से कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति होगी। मंगलवार को नगर विकास विभाग में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

नगर आयुक्त अभिषेक सिंह ने बताया कि टैक्स वसूलने के लिए कर्मचारी पर्याप्त नहीं हैं। इसीलिए कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर निगम और कुछ नगरपालिका क्षेत्र में आवारा कुत्तों के लिए अस्पताल बनाया जाना है। अस्पताल बनाने का काम निजी एजेंसी को सौंपने पर विचार चल रहा है। चार माह में अस्पताल बन जाएगा। मुख्यमंत्री के चार निश्चय में जल नल और शौचालय बनाने की कार्ययोजना तैयार हो रही है। नगर निगम क्षेत्र से मंगलवार को 14 लाख होल्डिंग टैक्स के रूप में वसूल की गई। 24 नवंबर तक पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट जमा किए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें