फोटो गैलरी

Hindi Newsवैज्ञानिकों में निरंतर शोध की प्रवृत्ति जरूरी : अतुल

वैज्ञानिकों में निरंतर शोध की प्रवृत्ति जरूरी : अतुल

विज्ञान के विकास के लिए निरंतर शोध की जरूरत है। वैज्ञानिकों को हमेशा नए विषयों पर रिसर्च करना चाहिए। खासकर परंपरागत ज्ञान के संवर्धन का प्रयास करना चाहिए। विज्ञान एवं प्रावैद्यिकी विभाग के निदेशक...

वैज्ञानिकों में निरंतर शोध की प्रवृत्ति जरूरी : अतुल
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Feb 2017 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

विज्ञान के विकास के लिए निरंतर शोध की जरूरत है। वैज्ञानिकों को हमेशा नए विषयों पर रिसर्च करना चाहिए। खासकर परंपरागत ज्ञान के संवर्धन का प्रयास करना चाहिए।

विज्ञान एवं प्रावैद्यिकी विभाग के निदेशक अतुल सिन्हा ने ये बातें शुक्रवार को तारामंडल सभागार में आयोजित 6-7वीं बिहार विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन सत्र में कही। उन्होंने कहा कि बिहार के आम आदमी में भी विज्ञान और उसमें निरंतर शोध की प्रवृत्ति है। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम भी यहां की प्रतिभा के कायल थे। वे मोतिहारी के उस वृद्ध बाबा का हमेशा जिक्र करते थे, जिन्होंने बाढ़ के दिनों में ऐसी साइकिल का डिजायन बनाया था, जिसे पानी पर पैडल मारते हुए चलाया जा सकता था। वैज्ञानिकों को राज्य की ऐसी प्रतिभाओं की खोज करनी चाहिए।

श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार में इनोवेशन की काफी गुंजाइश है। स्वास्थ्य, ऊर्जा के क्षेत्र में काफी रिसर्च के अवसर हैं। बदलते पर्यावरणीय स्थिति, जीवन शैली के अनुरूप ग्रीन एनर्जी को अपनाने और बढ़ावा देने की जरूरत है। स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को बढ़ावा देना चाहिए। मौके पर मुंबई से आए वैज्ञानिक प्रो. अनिल कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार, दिल्ली के डॉ. पी. अस्थाना, डॉ. राजमणि प्रसाद सिन्हा, पीके वर्मा आदि ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें