फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा देगी खर्चरहित चुनाव का विकल्प : अमित शाह

भाजपा देगी खर्चरहित चुनाव का विकल्प : अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह ने मंगलवार को पटना में कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस देश में चुनाव सुधारों का नेतृत्व करेगी। इसके लिए पार्टी ने एक टीम बनाई है। वह टीम चुनाव सुधारों के साथ ही...

भाजपा देगी खर्चरहित चुनाव का विकल्प : अमित शाह
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 10 Jan 2017 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह ने मंगलवार को पटना में कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस देश में चुनाव सुधारों का नेतृत्व करेगी। इसके लिए पार्टी ने एक टीम बनाई है। वह टीम चुनाव सुधारों के साथ ही खर्चरहित चुनाव को लेकर देश में एक नई पकिल्पना पेश करेगी। 

श्री शाह ने श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पुस्तक ‘दीनदयाल उपाध्याय सम्पूर्ण वाङमय’ का लोकार्पण किया। वाङमय के संपादक डॉ. महेश चन्द्र शर्मा और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष रामबहादुर राय समारोह के विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम का आयोजन एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान एवं विति (प्रज्ञा प्रवाह) ने किया था। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार दीनदलाय उपाध्याय के अन्तयोदय के सिद्धांतों पर आगे बढ़ रही है। नोटबंदी का फैसला धन्ना सेठों को खुश करने के लिए नहीं हुआ है। इसका सबसे अधिक फायदा देश के 80 करोड़ गरीबों को होने वाला है। नोटबंदी से टैक्स की चोरी रुकेगी और देश का बजट बढ़ेगा। इससे गरीबों के विकास के कार्य बढ़ेंगे। 

श्री शाह ने कहा कि नोटबंदी के बाद विचारकों ने राजनीति में शुचिता पर सवाल उठाया। इस दिशा में भी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काम शुरू हो चुका है। चुनाव सुधार, राजनीतिक जीवन में शुचिता और राजनीति में कालेधन की समाप्ति, तीनों का ही भाजपा नेतृत्व करेगी। जल्द ही ऐसी योजना लेकर आयेंगे, जिसमें राजनीतिक शुचिता में भाजपा अन्य दलों से कई फर्लांग आगे होगी। राजनीतिक चंदे की पारदर्शिता का भी भाजपा नेतृत्व करेगी। दर्शकदीर्घा में केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, भूपेन्द्र यादव, के अलावा नागेन्द्र जी, सुशील मोदी, नंदकिशोर यादव, नित्यानंद राय, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव समेत पार्टी के सभी शीर्ष नेता मौजूद रहे। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें