फोटो गैलरी

Hindi Newsयुवा कांग्रेस निकलेगा सत्य बोध रथ यात्रा

युवा कांग्रेस निकलेगा सत्य बोध रथ यात्रा

प्रदेश युवा कांग्रेस सत्य बोध रथयात्रा निकालेगा। इसके जरिए राज्य में घूम-घूमकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनाव के दौरान की गई घोषणाओं की सच्चाई से लोगों को अवगत कराया जाएगा। गुरुवार को प्रदेश...

युवा कांग्रेस निकलेगा सत्य बोध रथ यात्रा
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 15 Sep 2016 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश युवा कांग्रेस सत्य बोध रथयात्रा निकालेगा। इसके जरिए राज्य में घूम-घूमकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनाव के दौरान की गई घोषणाओं की सच्चाई से लोगों को अवगत कराया जाएगा। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश युवा कांग्रेस की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आशीष ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनावों के दौरान श्री मोदी ने जो भी वायदे किए सब जुमले साबित हुए। वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जो वायदे किए उन्हें महागठबंधन पूरा कर रहा है। सत्यबोध यात्रा के जरिए जनता को सत्य बताया जाएगा। प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता गुंजन पटेल ने कहा कि इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम को चार चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 22 सितंबर से पटना, आरा, बक्सर, सासाराम, औरंगाबाद, जहानाबाद होते हुए यात्रा वापस पटना लौट जाएगी। इस यात्रा में संगठन के प्रदेश पदाधिकारी व लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष सम्मिलित होंगे। बैठक में संगठन के पदाधिकारी मंजीत आनंद साहू, मृण अनामेय, नीरज कुमार, मानस रंजन सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें