फोटो गैलरी

Hindi Newsसीएम के घर खरना में दोनों बेटों संग पहुंचीं राबड़ी

सीएम के घर खरना में दोनों बेटों संग पहुंचीं राबड़ी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास एक अणे मार्ग में खरना के मौके पर शनिवार की शाम प्रसाद खाने राज्यपाल रामनाथ कोविंद समेत कई नेता व अन्य लोग पहुंचे। आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी...

सीएम के घर खरना में दोनों बेटों संग पहुंचीं राबड़ी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 05 Nov 2016 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास एक अणे मार्ग में खरना के मौके पर शनिवार की शाम प्रसाद खाने राज्यपाल रामनाथ कोविंद समेत कई नेता व अन्य लोग पहुंचे। आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, जो अपने दोनों मंत्री पुत्र तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के साथ पहुंची थीं।

चार दिवसीय छठ पूजा के दूसरे दिन खरना के मौके पर बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। आगंतुकों को प्रसाद खिलाने में मुख्यमंत्री स्वयं व्यस्त दिखे। एक-एक कर सभी लोगों से वे पूछ रहे थे कि प्रसाद खाये या नहीं। राजद प्रमुख लालू प्रसाद लखनऊ में रहने के कारण इस मौके पर उपस्थित नहीं हो सके थे। राज्यपाल अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री की भाभी गीता देवी समेत चार रिश्तेदारों ने छठ का व्रत रखा है। सभी मुख्यमंत्री आ‌वास में ही पूजा कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ में हम सभी सूर्य की उपासना करते हैं। पर्व की सभी को मेरी शुभकामनाएं। इस पर्व पर लोगों में जितना आत्म अनुशासन दिखता है, इसका थोड़ हिस्सा भी अन्य दिनों में लोग अनुशासन बरतें तो हम और तेजी से तरक्की कर सकते हैं। मौके पर विधान परिषद के सभापति अ‌वधेश नरायाण सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी, जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी, पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह, जदयू नेता छोटू सिंह समेत कई नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें