फोटो गैलरी

Hindi Newsपटना के मीठापुर हाईस्कूल में बनेगी लैब

पटना के मीठापुर हाईस्कूल में बनेगी लैब

मीठापुर के दयानंद कन्या उच्च विद्यालय में लैब बनाई जाएगी। छात्राओं को प्रैक्टिकल करने में मदद मिलेगी। दरअसल, गुरुवार को डीएम संजय अग्रवाल स्कूल का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान छात्राओं ने स्कूल में...

पटना के मीठापुर हाईस्कूल में बनेगी लैब
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 20 Oct 2016 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मीठापुर के दयानंद कन्या उच्च विद्यालय में लैब बनाई जाएगी। छात्राओं को प्रैक्टिकल करने में मदद मिलेगी। दरअसल, गुरुवार को डीएम संजय अग्रवाल स्कूल का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान छात्राओं ने स्कूल में लैब नहीं होने की बात कही। छात्राओं की मांग पर डीएम ने लैब बनाने का आश्वासन दिया। स्कूल में कक्षा छह और सात की पुस्तकें नहीं होने की बात छात्राओं ने कही। डीएम ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रामसागर सिंह को पुस्तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

डीएम ने स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी ली। स्कूल की रंगाई, शौचालय निर्माण और कैंपस को सुंदर बनाने का काम चल रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएम स्कूली छात्राओं से भी रूबरू हुए। छात्रा श्वेता सिविल सेवा तैयारी के बारे में डीएम से कई सवाल पूछे। डीएम ने भी बताया कि सिविल सेवा की तैयारी के लिए नई चीजों के बारे में जानकारी, जिज्ञासा व सवाल करने की आदत डालनी होगी। जीवन में बेहतर करने के लिए मेहनत के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं होता है। योजना बनाकर लक्ष्य के अनुरूप सही दिशा में किए गए प्रयास से ही सफलता मिलती है। छात्राओं ने डीएम से अपील कि वे हर सप्ताह स्कूल आएं, ताकि छात्राओं का मनोबल और उत्साह बढ़े।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें