फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रकाशोत्सव के बाद सोशल साइट पर टॉप ट्रेंड में नीतीश

प्रकाशोत्सव के बाद सोशल साइट पर टॉप ट्रेंड में नीतीश

श्री गुरुगोविन्द सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव का शानदार आयोजन कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिख श्रद्धालुओं के हरदिल अजीज बन गए हैं। प्रकाशोत्सव को यादगार बनाने के लिए सिख श्रद्धालु ही नहीं बल्कि...

प्रकाशोत्सव के बाद सोशल साइट पर टॉप ट्रेंड में नीतीश
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 07 Jan 2017 07:37 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री गुरुगोविन्द सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव का शानदार आयोजन कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिख श्रद्धालुओं के हरदिल अजीज बन गए हैं। प्रकाशोत्सव को यादगार बनाने के लिए सिख श्रद्धालु ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री से लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री तक नीतीश कुमार की दिल खोलकर प्रशंसा कर चुके हैं। इसकी चर्चा बिहार और पंजाब ही नहीं पूरे विश्व में हो रही है।

सोशल साइट पर नीतीश कुमार छाये हुए हैं। शुक्रवार शाम सात बजे मुख्यमंत्री फेसबुक पर टॉप ट्रेंड में आ गए। शाम सात बजे नीतीश कुमार को सर्च करने वालों की संख्या 8 लाख 7 हजार हो गई। गुरुवार शाम से ही सोशल साइट पर लाखों लोगों ने नीतीश और प्रकाशोत्सव को लाइक किया और पोस्ट किए। मुख्यमंत्री फेसबुक पर सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले भारतीय रहे। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सर्च करने वालों में 9 लाख 20 हजार लोग रहे।

फेसबुक पर नीतीश कुमार लिकर बैन और मोदी के नाम पर ट्रेंडिंग आ रहा है। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे नीतीश कुमार को सर्च करने वालों की संख्या आठ लाख चार हजार थी। दोपहर तीन से छह बजे तक यह संख्या बढ़कर आठ लाख छह हजार हो गई। फेसबुक पर ट्रेंड करने वालों में दिवंगत ओमपुरी को छोड़कर कोई भारतीय नहीं था। फेसबुक पर टॉप ट्रेंड में पहले नम्बर पर टाइटेनिक रहा। शाम सात बजे के बाद युवराज सिंह भी टॉप ट्रेंड में आ गए।

ट्विटर पर छाये रहे नीतीश कुमार

ट्विटर पर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खूब चर्चा में रहे। युवराज सिंह, शशि थरूर और बीजेपी नेशनल एग्जीक्यूटिव के बाद नीतीश कुमार को सबसे अधिक लोगों ने सर्च किया। नीतीश कुमार को ट्विटर पर 05 लाख 17 लोग फॉलो कर रहे हैं। गुरुवार को प्रकाशोत्सव और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मंच साझा करने और डाक टिकट जारी करने के पोस्ट को 375 लोगों ने लाइक किया व 102 लोगों ने अपने पोस्ट किए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें