फोटो गैलरी

Hindi Newsबच्चे की पीटकर हत्या, शव फेंका

बच्चे की पीटकर हत्या, शव फेंका

मोकामा थाने के बेलागाछी बगीचा में अपराधियों ने ऋतुराज कुमार (12) की हत्या कर लाश को फेंक दिया। सोमवार सुबह घर से 400 मीटर की दूरी पर किशोर का शव मिला। उसके शरीर पर कई जगह जोट के निशान था। सूचना...

बच्चे की पीटकर हत्या, शव फेंका
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 09 May 2017 01:11 AM
ऐप पर पढ़ें

मोकामा थाने के बेलागाछी बगीचा में अपराधियों ने ऋतुराज कुमार (12) की हत्या कर लाश को फेंक दिया। सोमवार सुबह घर से 400 मीटर की दूरी पर किशोर का शव मिला। उसके शरीर पर कई जगह जोट के निशान था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर रविवार शाम घर से निकला था। मोकामा इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद हत्या के कारण का पता चलेगा। मृतक के परिजनों ने थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। ब्रह्मस्थान फारसी मुहल्ला निवासी स्वर्गीय त्रिलोकीनाथ साव का बेटा ऋतुराज कुमाररविवार शाम को किसी काम से घर से निकला था। उसके बाद से वापस नहीं लौटा। परिजन ने सभी जगह उसकी खोजबीन की। सोमवार सुबह मृतक के चाचा को किसी ने उसके लाश फेंके जाने की सूचना दी। परिजन उसकी लाश लेकर घर आ गए। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। ऋतुराज का शव घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गया। घरवालों को विश्वास नहीं हो रहा था कि छोटे से बच्चे की किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है। कपड़े की दुकान में काम करता था किशोरऋतुराज मोकामा बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करता था। वह कुछ दिनों से कपड़े की दुकान में नहीं जा रहा था। पूरे दिन वह घर में ही रहता था। उसके घर वाले कुछ समझ नहीं पा रहे थे कि उसे क्या हुआ है। उसके परिवार में किसी से कोई दुश्मनी या झगड़ा भी नहीं था। दो साल पहले ऋतुराज के पिता की मौत दुघटना में हुई थी। एक बहन और दो भाइयों में वह सबसे छोटा था। ऋतुराज का बड़ा भाई व उसकी मां रेणू देवी घर चला रही थी। रेणू मोकामा नगर परिषद में सफाई का काम करती है। बड़ा भाई रिपूंजय साव मजदूरी करता था। पीट-पीटकर हत्या की आशंका ग्रामीण मृतक ऋतुराज के शरीर पर बने चोट के निशान को देखकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि उसके शरीर पर बने चोट के निशान देखने से लगता है कि उसकी हत्या लाठी डंडे से पीट-पीटकर की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें