फोटो गैलरी

Hindi Newsचारा घोटाले में गरीबों का पैसा लूटा गया : नित्यानंद

चारा घोटाले में गरीबों का पैसा लूटा गया : नित्यानंद

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यांनद राय ने आरोप लगाया कि चारा घोटाले में गरीबों का पैसा लूटा गया। सोमवार को जारी बयान में श्री राय ने आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार...

चारा घोटाले में गरीबों का पैसा लूटा गया : नित्यानंद
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Mon, 08 May 2017 07:55 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यांनद राय ने आरोप लगाया कि चारा घोटाले में गरीबों का पैसा लूटा गया। सोमवार को जारी बयान में श्री राय ने आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की अस्मिता को किसी भी स्तर पर दांव पर लगा सकते हैं।

श्री राय ने चारा घोटाले पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया और कहा कि इस घोटाले को उजागर करने में भाजपा के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री इस पर खामोश क्यों हैं। इस पैसे से पशुपालकों को पशुपालन के लिए बढ़ावा मिलता। इससे उनकी आर्थिक उन्नति होती। श्री राय ने आरोप लगाया कि खुद लालू प्रसाद भी गरीबों एवं पशुपालकों के हिमायती बनने का प्रयास करते हैं, परंतु इनके कार्य हमेशा गरीब विरोधी होते हैं। इन्हें किसी की उन्नति एवं विकास से कोई मतलब नहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें