फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार विधानमंडल परिसर में महागठबंधन के सदस्यों का धरना

बिहार विधानमंडल परिसर में महागठबंधन के सदस्यों का धरना

बिहार विधानमंडल परिसर में शुक्रवार को सत्ताधारी महागठबंधन के विधायकों और विधान पार्षदों ने धरना दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में जमकर नारे लगाए। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व...

बिहार विधानमंडल परिसर में महागठबंधन के सदस्यों का धरना
एजेंसीFri, 02 Dec 2016 03:39 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानमंडल परिसर में शुक्रवार को सत्ताधारी महागठबंधन के विधायकों और विधान पार्षदों ने धरना दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में जमकर नारे लगाए। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने किया।

महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल (यूनाइटेड) तथा कांग्रेस के सभी सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। राबड़ी देवी ने कहा कि नोटबंदी के बाद किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं, मजदूर परेशान हैं। लोग अपने ही पैसों के लिए दिनभर भटक रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादों की याद दिलाते हुए कहा कि लोगों के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपये कब डाले जाएंगे, यह उन्हें बताना चाहिए। महागठबंधन के इस धरना को लोग एकजुटता दिखाए जाने के रूप में देख रहे हैं। सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू हुआ धरना विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले समाप्त हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें