फोटो गैलरी

Hindi Newsमानव बल 9 से जाएंगे हड़ताल पर

मानव बल 9 से जाएंगे हड़ताल पर

प्रगतिशील विद्युतकर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 350 मानवबलकर्मी 9 नवंबर से हड़ताल पर जाएंगे। ये मानवबल बिजली कंपनी में पुन:बहाली की मांग कर रहे हैं। बुधवार को मोर्चा के अध्यक्ष महेश सिन्हा...

मानव बल 9 से जाएंगे हड़ताल पर
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 02 Nov 2016 10:22 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रगतिशील विद्युतकर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 350 मानवबलकर्मी 9 नवंबर से हड़ताल पर जाएंगे। ये मानवबल बिजली कंपनी में पुन:बहाली की मांग कर रहे हैं।

बुधवार को मोर्चा के अध्यक्ष महेश सिन्हा ने किदवईपुरी के ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हॉल में आयोजित सम्मेलन में कहा कि हड़ताल के दौरान बिजली कंपनियों के शुद्धिकरण के लिए महायज्ञ का कार्यक्रम रखा गया है। यज्ञ में राज्यभर के बिजलीकर्मी जुटेंगे। कहा कि इन मानवबलों को बिजली कंपनी ने इस वर्ष के फरवरी में हड़ताल पर जाने पर हटाया था, जिसकी बहाली अबतक नहीं की गई है। मौके पर संयोजक संजय पांडेय, प्रवक्ता मनीष शर्मा, सचिन कुशवाहा, शैलेश कुमार, संजीत यादव, सुरेन्द्र पासवान, सिद्धार्थ राज, रवींद्र कुमार भारती, ओंकार नाथ सिंह, वरुण ध्वन, राजन कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें