फोटो गैलरी

Hindi Newsविधायकों की संपत्ति की जांच ईडी से हो : पप्पू यादव

विधायकों की संपत्ति की जांच ईडी से हो : पप्पू यादव

जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के संरक्षक सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने राज्य के सभी विधायकों की संपत्ति की जांच प्रवर्तन निदेशालय से कराने की मांग की। मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस...

विधायकों की संपत्ति की जांच ईडी से हो : पप्पू यादव
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 10 May 2017 04:01 PM
ऐप पर पढ़ें

जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के संरक्षक सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने राज्य के सभी विधायकों की संपत्ति की जांच प्रवर्तन निदेशालय से कराने की मांग की।

मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में यादव ने आरोप लगाया कि राज्य के 156 विधायक करोड़पति हैं, जबकि 130 के खिलाफ जघन्य अपराध के मामले दर्ज हैं। इनमें जदयू, भाजपा, राजद, कांग्रेस आदि दलों के विधायक शामिल हैं।

यादव ने एडीआर की रिपोर्ट की प्रति जारी की और कहा कि विधायकों की संपत्ति की जांच हो, ताकि इनकी आय के स्रोत का पता चल सके। श्री यादव ने कहा कि नक्सलियों और आतंकवादियों से ज्यादा खतरनाक भ्रष्टाचारी हैं। एक भ्रष्टाचार के कारण लाखों की विकास योजनाएं अधर में लटक जाती हैं। उन्होंने मांग की कि भ्रष्ट राजनेताओं के खिलाफ कठोर कानून बने।

राज्यों को अस्थिर कर रहा केंद्र  

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. हरखु झा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह गैर भाजपा शासित राज्यों को अस्थिर करना चाहती है। आरोप लगाया कि भाजपा और केंद्र सरकार दोनों बिहार, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश एवं पूर्वोत्तर के राज्यों में चुनी हुई सरकार को परेशान कर रही है। इससे उन राज्यों में विकास की गति धीमी पड़ रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें