फोटो गैलरी

Hindi Newsनोटबंदी के बारे में लालू कुछ ना ही बोले तो सही रहेगा: सुशील कुमार मोदी

नोटबंदी के बारे में लालू कुछ ना ही बोले तो सही रहेगा: सुशील कुमार मोदी

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद तथा अपने शासनकाल में अनेक घोटालों को जन्म देने वाली कांग्रेस को नोटबंदी और कालेधन पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि...

नोटबंदी के बारे में लालू कुछ ना ही बोले तो सही रहेगा:  सुशील कुमार मोदी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 26 Nov 2016 07:25 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद तथा अपने शासनकाल में अनेक घोटालों को जन्म देने वाली कांग्रेस को नोटबंदी और कालेधन पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि कालेधन का समर्थन और नोटबंदी का विरोध करने वाले लालू प्रसाद बताएं कि क्या उनके शासन काल में विभिन्न घोटाले के आरोप में उनके एक दर्जन मंत्रियों को जेल नहीं जाना पड़ा था? क्या वे खुद 700 करोड़ के चारा घोटाले के मामले में सजायफ्ता नहीं हैं?

मोदी ने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद ने जानवरों के चारे तक को नहीं छोड़ा। उनके राज में अलकतरा घोटाला, दवा घोटाला, कीटनाशक घोटाला, भूमि घोटाला जैसे एक दर्जन घोटाले हुए। तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री इलियास हुसैन, पशुपालन मंत्री विद्यासागर निषाद, भोलाराम तूफानी सहित दर्जन भर मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोप में न केवल इस्तीफा देना पड़ा, बल्कि जेल भी जाना पड़ा। उधर,नेता प्रतिपक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सवाल किया कि लालू प्रसाद नोटबंदी से इतना बौखलाए हुए क्यों हैं। क्या उनके पास कालाधन है, जिससे वे नोटबंदी का इतना विरोध कर रहे हैं। डॉ. कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कालेधन व भ्रष्टाचार को समाप्त करने का जो वादा किया, उसे पूरा किया। लेकिन लालू प्रसाद कालाधन व भ्रष्टाचार समाप्त करने के पक्ष में नहीं हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें