फोटो गैलरी

Hindi Newsहोमगार्ड जवान अब जिलों में करेंगे धरना-प्रर्दशन

होमगार्ड जवान अब जिलों में करेंगे धरना-प्रर्दशन

हड़ताल पर गए होमगार्ड जवान अब जिलों में धरना-प्रदर्शन करेंगे। राज्य में सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन होगा। शुक्रवार को बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की पटना में हुई बैठक में इसका निर्णय...

होमगार्ड जवान अब जिलों में करेंगे धरना-प्रर्दशन
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Mar 2017 09:45 PM
ऐप पर पढ़ें

हड़ताल पर गए होमगार्ड जवान अब जिलों में धरना-प्रदर्शन करेंगे। राज्य में सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन होगा। शुक्रवार को बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की पटना में हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया। आगे की रणनीति के लिए शनिवार को संघ की केन्द्रीय समिति की विशेष बैठक भी बुलाई गई है।

समान काम के लिए पुलिस के समान सुविधाओं की मांग को लेकर राज्य के हजारों होमगार्ड आंदोलन पर हैं। पांच दिनों के सामूहिक अवकाश के बाद 15 मार्च से होमगार्ड हड़ताल पर चले गए हैं। संघ ने दावा किया कि राज्य के तमाम वैसे होमगार्ड जिन्हें राइफल-गोली के साथ ड्यूटी दी गई थी, उन्होंने अपने हथियार जमा कर दिए हैं। सभी होमगार्ड हड़ताल पर हैं और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के तहत अब होमगार्ड जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन करेंगे।

शुक्रवार को केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष कन्हैया राय, महासचिव सुदेश्वर प्रसाद, राम विनय वर्मा, सियाराम शर्मा समेत अन्य नेताओं ने बयान जारी कर कहा कि सरकार के रवैया से होमगार्ड में असंतोष और आक्रोश व्याप्त है।

आज होगी गृह सचिव से वार्ता

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात उन्हें वार्ता का न्योता मिला है। शनिवार को संघ के पद धारकों को गृह विभाग के प्रधान सचिव से वार्ता के लिए बुलाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें