फोटो गैलरी

Hindi Newsहोमगार्ड का आंदोलन समाप्त, काम पर लौटेंगे

होमगार्ड का आंदोलन समाप्त, काम पर लौटेंगे

होमगार्ड का आंदोलन समाप्त हो गया है। गृह विभाग के प्रधानसचिव आमिर सुबहानी के साथ संघ की बातचीत के बाद यह निर्णय हुआ। संघ के मुताबिक होमगार्ड मंगलवार से काम पर लौटेंगे। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक...

होमगार्ड का आंदोलन समाप्त, काम पर लौटेंगे
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 15 May 2017 09:55 PM
ऐप पर पढ़ें

होमगार्ड का आंदोलन समाप्त हो गया है। गृह विभाग के प्रधानसचिव आमिर सुबहानी के साथ संघ की बातचीत के बाद यह निर्णय हुआ। संघ के मुताबिक होमगार्ड मंगलवार से काम पर लौटेंगे।

बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के महासचिव सुदेश्वर प्रसाद और उपाध्यक्ष कन्हैया राय ने कहा कि हमने आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया है। गृह विभाग के प्रधानसचिव के साथ उनकी वार्ता हुई। मांगों को लेकर हमें सकारात्मक आश्वासन दिया गया है। यह भी कहा गया है कि होमगार्ड को काम पर लिया जाएगा। वार्ता के बाद संघ ने आंदोलन स्थिगित करने का निर्णय लिया है। सभी होमगार्ड जिलों में लौट गए हैं। समान काम के लिए पुलिस के समान सुविधा को लेकर होमगार्ड लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे।

इससे पहले सोमवार को राज्यभर से आए होमगार्ड ने पटना के गर्दबीनबाग में प्रदर्शन किया। चितकोहरा गोलंबर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे होमगार्ड को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान हल्की नोकझोंक भी हुई। संघ का दावा है कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में होमगार्ड शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें